घायल महिला को फर्श पर लिटाया, दो घंटे में भी नहीं आई एम्बुलेंस
बेंगाबाद के सामुदायिक अस्पताल में एक घायल महिला ने अस्पताल की व्यवस्था की पोल खोली। इलाज के बाद एम्बुलेंस का इंतज़ार करते हुए वह फर्श पर लेटी कराह रही थी। बुधवार को जमीन विवाद में तीन लोग घायल हुए थे।...

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद के सामुदायिक अस्पताल के फर्श पर लेटी ज़ख्मी महिला ने अस्पताल की व्यवस्था की पोल खोल दी है। अस्पताल में बुधवार को स्ट्रक्चर का अभाव रहने के कारण इलाज के बाद एम्बुलेंस आने के इंतजार में फर्श पर लेटी महिला कराह रही थी। बताया जाता है कि ग्राम पंचायत महुआर में बुधवार दोपहर जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई थी। मारपीट में एक पक्ष से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हुए हैं। इसमें फर्श पर लेटी कंचन देवी, पुत्री नीतु कुमारी और धर्मेंद्र कुमार शामिल है। महिला ने हाथ पर भुजाली से वार करने का आरोप लगाया है।
जिससे हाथ में गंभीर जख्म है। वहीं पुत्री नीतु कुमारी की इस घटना में एक अंगुली टूट गई है जबकि धर्मेंद्र कुमार भी गंभीर रूप से घायल है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। महिला की प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है परंतु स्ट्रक्चर के अभाव में जख्मी महिला को फर्श पर लिटा दिया गया। पीड़िता ने कहा कि एम्बुलेंस आने का दो घंटे से इंतजार कर रही हूं। वेदना के मारे महिला एम्बुलेंस के इंतजार मेर्ग्श पर लेटी कराह रही थी। बेंगाबाद पुलिस को इस की सूचना दे दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।