Empowering Women Advocacy Meeting on Food Sovereignty in Musabani महिला सशक्तीकरण पर दिया जोर, Ghatsila Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsEmpowering Women Advocacy Meeting on Food Sovereignty in Musabani

महिला सशक्तीकरण पर दिया जोर

घाटशिला में स्वाधीना संस्था द्वारा खाद्य संप्रभुता पर एक दिवसीय एडवोकेसी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें आदिवासी महिलाओं के भूमि अधिकार और उनके विकास में आ रही...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाSat, 17 May 2025 06:47 AM
share Share
Follow Us on
महिला सशक्तीकरण पर दिया जोर

घाटशिला। महिलाओं के अधिकार एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने हेतु स्वाधीना संस्था द्वारा शुक्रवार की रात मुसाबनी में खाद्य संप्रभुता के माध्यम से महिलाओं के सशक्तीकरण विषय पर एक दिवसीय एडवोकेसी बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धोबनी पंचायत के दो गांवों में खाद्य संप्रभुता पर किए गए शोध के मुख्य निष्कर्ष प्रस्तुत किए गए। बैठक में कुल 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद की सदस्य देवयानी मुर्मू तथा बेनासोल की मुखिया सुकुरमणि हेम्ब्रम उपस्थित थी। उन्होंने अपने वक्तव्यों में आदिवासी महिलाओं की भूमि अधिकार की लड़ाई, उनके विकास में आ रही बाधाओं तथा उनके सामाजिक अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की।इस

बैठक ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका और उनके सशक्तिकरण के लिए भविष्य की रणनीतियों पर मंथन का एक मंच प्रदान किया। इस कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन सास्वती रॉय , यशवती सिंह एवं लादूराम महतो द्वारा किया गया। बैठक के अंत में एक महिला नोडल समिति का गठन किया गया, जो स्वाधीना के एडवोकेसी कार्यों का नेतृत्व करेगी। इस समिति की मुख्य सलाहकार देवयानी मुर्मू, शुकूरमनी हेम्ब्रम एवं सदस्यों में सुप्रिति मुर्मू,आभा सिन्हा ,श्रीमती यशोदा मार्डी, पिंकी पात्रा,डॉ. रत्ना मुखर्जी, निलीमा सरकार , सावित्री मुर्मू, पापिया शर्मा, यशवती सिंह,अदिति रॉय, शुभ्रा पाणी शामिल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।