Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़four known boys raped woman sent video to son in deoghar

बेटे को भेज दिया गैंगरेप वाला वीडियो, चार परिचित लड़कों ने की महिला से हैवानियत

  • दुमका जिला निवासी 35 वर्षीया आदिवासी महिला अपने पति के साथ रहती है। पति-पत्नी मजदूरी करते हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह पीड़िता का पति काम करने जसीडीह सिमेंट गोदाम गया था।

Devesh Mishra हिन्दुस्तान, देवघरWed, 4 Sep 2024 02:46 AM
share Share

झारखंड के देवघर में चार लड़कों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। चारों ने एक परिचित महिला के साथ बारी-बारी से रेप किया। इस दौरान उन्होंने गैंगरेप को कैमरे में कैद कर लिया। उनकी दरिंदगी यहीं नहीं थमी। उन्होंने उस वीडियो को 35 साल की महिला के बेटे को भेज दिया। यह कुंडा थाना क्षेत्र की घटना है।

घर पर अकेली थी महिला

मूलत: दुमका जिला निवासी 35 वर्षीया आदिवासी महिला अपने पति के साथ रहती है। पति-पत्नी मजदूरी करते हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह पीड़िता का पति काम करने जसीडीह सिमेंट गोदाम गया था। उसी दौरान उसके चार परिचित युवकों ने घर पहुंचकर घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना मंगलवार दोपहर एक बजे के आसपास हुई है।

बेटे को भेज दिया गैंगरेप वाला वीडियो

पीड़िता के अनुसार चारों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और पूरी घटना की वीडियो बना ली। पीड़िता का दावा है कि आरोपियों ने उस वीडियो को उसके पुत्र के मोबाइल पर भेज दिया। बेटे ने ही उसे फोन कर मामले के बारे में बताया। उसके बाद आरोपी युवक को फोन कर पूछने पर सभी ने पीड़िता के कमरे में पहुंचकर उसके साथ मारपीट करते हुए मोबाइल व रुपए ले लिए व फरार हो गया।

दबोचे गए चारों दरिंदे

घटना की जानकारी पीड़िता ने नगर थाना पहुंचकर दी। सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गयी। कुंडा पुलिस सूचना दी गयी। पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर पीड़िता के बताए अनुसार अलग-अलग मोहल्ले में छापेमारी कर चारों आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया। सभी से नगर थाना में पूछताछ की जा रही है। उधर पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की तैयारी भी पुलिस कर रही है। नगर व कुंडा पुलिस की संयुक्त टीम मामले की जांच में जुटी है। वहीं घटना की जानकारी पीड़िता के पति को होने के बाद थाना पहुंचकर जांच कर कार्रवाई की मांग की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें