Economic Support for Marriage Prerna Women s Committee Aids Laborer s Daughter प्रेरणा महिला समिति ने मजदूर की पुत्री का विवाह में किया सहयोग, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsEconomic Support for Marriage Prerna Women s Committee Aids Laborer s Daughter

प्रेरणा महिला समिति ने मजदूर की पुत्री का विवाह में किया सहयोग

बरोरा, प्रतिनिधि।बरोरा, प्रतिनिधि।बरोरा, प्रतिनिधि।बरोरा, प्रतिनिधि।बरोरा, प्रतिनिधि।बरोरा, प्रतिनिधि।बरोरा, प्रतिनिधि।बरोरा, प्रतिनिधि।बरोरा, प्रतिनि

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSat, 17 May 2025 06:42 AM
share Share
Follow Us on
प्रेरणा महिला समिति ने मजदूर की पुत्री का विवाह में किया सहयोग

बरोरा, प्रतिनिधि। केके लिंक साईडिंग में शुक्रवार को प्रेरणा महिला समिति, बरोरा क्षेत्र (दीक्षा महिला मण्डल) के द्वारा संजय उधोग में कार्यरत ठेका मजदूर अशोक कुमार की पुत्री के विवाह हेतु नकद सहयोग राशि 7250 रुपए का आर्थिक सहयोग दिया गया। नकद राशि के अलावे लड़की के विवाह हेतु साड़ी एवं सम्पूर्ण शृंगार के साथ गृहस्थ जीवन में प्रयोग होने वाले सामाग्री भी दी गई। मौके पर उपस्थित बरोरा क्षेत्र के महाप्रबंधक पीयूष किशोर ने प्रेरणा महिला समिति के इस सहयोग की प्रशंसा की साथ ही वधू एवं उसके परिवार को शुभ कामना दिया। समिति के अध्यक्ष सह महाप्रबंधक पीयूष किशोर की पत्नी चंचला किशोर ने कहा कि हमलोगों ने सामाजिक दायित्व के निर्वाहन करते हुए एक पुत्री का विवाह धूमधाम संपन्न हो, इसके लिए एक छोटा सा प्रयास किया है।

समाज के अंतिम पैदान पर खड़े व्यक्ति की मदद और एक बेटी की विवाह के लिए इस तरह की मदद करना बहुत ही पुनित कार्य है। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रेरणा महिला समिति की चंचला किशोर, ममता सिंहा, बन्दना सरकार, शालिनी, मृगावती राजपूत, अपराजिता सिंह, सोनल सेनगुप्ता, रश्मि, सुनीता कुमारी, लक्ष्मी वर्णवाल, सिमरन, लता मिश्रा, अंजु शर्मा का सराहनीय योगदान रहा। मौके पर अपर महाप्रबंधक जीके मेहता, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबन्धक अभिराज शेखर, क्षेत्रीय प्रबन्धक (प्रशा.) एच.के.हेना, साईडींग इंचार्ज पीटीआर राज एवं अन्य कामगार-गण उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।