काउंटर केस में 17 बने आरोपी
देवघर में देवीपुर थाना में 17 आरोपियों के खिलाफ मारपीट और गाली-ग्लौज का काउंटर केस दर्ज हुआ है। संतोष यादव ने प्रदीप यादव और अन्य को आरोपित किया, जबकि देवी देवी ने संतोष यादव और अन्य पर आरोप लगाया।...

देवघर। देवीपुर थाना में 17 आरोपियों के खिलाफ मारपीट और गाली-ग्लौज को लेकर काउंटर केस दर्ज कराया गया है। प्रथम पक्ष के संतोष यादव ने दूसरे पक्ष के प्रदीप यादव, विकास यादव, दिनेश्वरी यादव, संतोषी देवी और देवी देवी को आरोपी बनाया है। वहीं, दूसरे पक्ष की देवी देवी ने प्रथम पक्ष के संतोष यादव, लालू यादव, अशोक यादव, उमेश यादव, रंजीत यादव, जागेश्वर यादव, पांडू यादव, खूब लाल यादव, इतवारी यादव, पवन यादव और आनंदी यादव को आरोपित किया है। सभी धोबाना गांव निवासी हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट और गाली-ग्लौज हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।