विज्ञान प्रदर्शनी में दीपक का हुआ राष्ट्रीय स्तर पर चयन
विज्ञान प्रदर्शनी में दीपक का हुआ राष्ट्रीय स्तर पर चयनविज्ञान प्रदर्शनी में दीपक का हुआ राष्ट्रीय स्तर पर चयनविज्ञान प्रदर्शनी में दीपक का हुआ राष्ट्

गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के प्लस टू गंगा स्मारक उच्च विद्यालय के छात्र दीपक कुमार का विज्ञान प्रदर्शनी में राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। दीपक के चयन होने पर विद्यालय में हर्ष व्याप्त है। वही दीपक के चयन होने से प्रखंड ही नहीं पूरा जिला गौरवान्वित हुआ है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त की हैं। जो विद्यालय तथा जिले के लिए गौरव की बात है।यह चयन राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान परियोजना में के लिए हुआ है। विद्यालय के दशम के छात्र दीपक कुमार ने इंस्पायर अवार्ड मानक विज्ञान परियोजना के अंतर्गत क्रेशिंग जाली काटने की मशीन नामक अभिनव प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया।दीपक
ने रांची में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया।जहां से राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुआ है।परियोजना के मार्गदर्शक शिक्षक बिपिन कुमार हैं। जिनके कुशल निर्देशन में यह उपलब्धि प्राप्त हुआ है।वही दूसरी ओर राज्य स्तरीय कैरम प्रतियोगिता में चयन रंजन कुमार दांगी का भी चयन हुआ है।रंजन ने कैरम टैलेंट जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है।दोनों विद्यार्थियों की सफलता उनके परिश्रम,संकल्प, और विद्यालय के शिक्षण स्तर का प्रमाण है।विद्यालय परिवार दोनों को बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।