Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडPriyanka Chopra Becomes Highest Paid Actress Of Indian Broke Deepika Padukone Recorded Charging 30 Crores For SSMB29

दीपिका को पछाड़ ये एक्ट्रेस बनी बॉलीवुड की हाइएस्ट पेड, राजामौली की मूवी के लिए वसूली इतनी मोटी फीस

  • आज पर्दे पर दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, कैटरीना फैफ, करीना कपूर जैसी एक्ट्रेसेस अपना सिक्का जमा रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सभी को एक फीस के मामले में बॉलीवुड एक टॉप एक्ट्रेस ने पछाड़ दिया।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानFri, 21 March 2025 03:03 PM
share Share
Follow Us on
दीपिका को पछाड़ ये एक्ट्रेस बनी बॉलीवुड की हाइएस्ट पेड, राजामौली की मूवी के लिए वसूली इतनी मोटी फीस

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में टॉप एक्ट्रेसेस की फीस को लेकर हमेशा से ही फैंस के बीच काफी क्रेज बना रहता है। आज पर्दे पर दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, कैटरीना फैफ, करीना कपूर जैसी एक्ट्रेसेस अपना सिक्का जमा रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सभी को एक फीस के मामले में बॉलीवुड एक टॉप एक्ट्रेस ने पछाड़ दिया। आइए जानते हैं कौन है वो?

इस एक्ट्रेस ने फीस के मामले में दी दीपिका को मात

अक्सर देखा जाता है कि हीरोइनों को हीरो से कम फीस दी जाती है। वहीं, कुछ एक्ट्रेस आज ऐसी हैं, जिन्होंने इस पैमाने को ही बदलकर रख दिया है। मोटी रकम लेने वाली एक्ट्रेस में सबसे पहले दीपिका पादुकोण का नाम दर्ज था, लेकिन अब उनकी जगह किसी और ने नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा ने ले ली है। प्रियंका चोपड़ा लगभग छह साल बाद एसएस राजामौली की अगली फिल्म के साथ भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं, जिसमें महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म से प्रियंका 20 साल से ज्यादा समय के बाद दक्षिण सिनेमा में वापसी कर रही हैं। हॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में इस साल की शुरुआत में बताया था कि प्रियंका ने इस फिल्म के लिए ₹30 करोड़ की भारी-भरकम फीस ली है। अब तक इतनी फीस किसी भी बॉलीवुड अभिनेत्री ने नहीं ली है।

दीपिका को दी मात

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा से पहले दीपिका पादुकोण हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बताई जाती हैं। दरअसल, दीपिका ने अपनी ब्लॉकबस्टर मूवी कल्कि 2898 एडी के लिए 20 करोड़ रुपये की फीस ली थी, जो कि एक भारी रकम मानी जाती थी। ऐसे में अब प्रियंका हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई हैं। हालांकि, इससे पहले प्रियंका ने अपनी हॉलीवुड वेब सीरीज सिटाडेल के लिए करीब 41 करोड़ रुपये वसूले थे, जो किसी भी हीरोइन के लिए बड़ी बात थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें