Hindi Newsक्रिकेटIND vs BAN 1st Test Day 1 Highlights : अश्विन का शतक और जडेजा की फिफ्टी...भारत ने की दमदार वापसी, स्कोर 339/6

IND vs BAN 1st Test Day 1 Highlights : अश्विन का शतक और जडेजा की फिफ्टी...भारत ने की दमदार वापसी, स्कोर 339/6

IND vs BAN 1st Test Day 1 Highlights : इंडिया वर्सेस बांग्लादेश दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने पहले दिन अश्विन के शतक और यशस्वी-जडेजा की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 6 विकेट खोकर 339 रन बनाए है।

IND vs BAN 1st Test Day 1 Highlights : अश्विन का शतक और जडेजा की फिफ्टी...भारत ने की दमदार वापसी, स्कोर 339/6

अश्विन और जडेजा

Lokesh Khera| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली | Thu, 19 Sep 2024 06:23 PM
हमें फॉलो करें

IND vs BAN 1st Test Highlights: इंडिया वर्सेस बांग्लादेश दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 19 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन 6 विकेट खोकर 339 रन बनाए हैं। रविंद्र जडेजा और अश्विन के बीच हुई शतकीय साझेदारी की बदौलत भारतीय टीम 300 के पार पहुंचने में कामयाब हुई। दिन का खेल खत्म होने तक अश्विन (102) और जडेजा (86) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत के तीन खिलाड़ियों ने पहले दिन अर्धशतक लगाया। बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए।

चेन्नई टेस्ट के पहले दिन का पहला और दूसरा सेशन भारत के लिए अच्छा नहीं रहा। टीम ने रोहित शर्मा (6), शुभमन गिल (0) और विराट कोहली (6) के रूप में तीन विकेट 88 के स्कोर पर गंवाए। दूसरे सेशन की शुरुआत भी भारत के लिए अच्छी नहीं रही। हसन महमूद ने ऋषभ पंत के रूप में अपना चौथा शिकार किया। पंत 39 रन बनाकर आउट हुए। पंत ने चौथे विकेट के लिए जायसवाल के साथ अर्धशतकीय साझदेारी की। अब क्रीज पर यशस्वी जायसवाल का साथ देने केएल राहुल आए हैं। यशस्वी जायसवाल ने 95 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। यशस्वी के रूप में भारत को 5वां झटका 144 के स्कोर पर लगा, वह 56 रन बनाकर आउट हुए। जायसवाल के पीछे-पीछे केएल राहुल भी 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रविंद्र जडेजा और अश्विन क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई। अश्विन ने 108 गेंद में शतक जड़ दिया है। 

IND339/6

19 Sept 2024, 05:08:09 PM IST

IND vs BAN Live Score - भारत ने पहले दिन बनाए 339 रन

IND vs BAN Live Score - भारतीय टीम ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 6 विकेट खोकर 339 रन बनाए हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने  तक अश्विन 102 और जडेजा 86 रन बनाकर नाबाद है। दोनों के बीच 227 गेंद में 195 की साझेदारी हो चुकी है। बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने चार विकेट लिए।

19 Sept 2024, 04:55:31 PM IST

IND vs BAN Live Score - अश्विन ने जड़ा शतक

IND vs BAN Live Score - अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ दिया है। उन्होंने 108 गेंद में 100 रन पूरे किए। अश्विन का टेस्ट में ये छठा शतक है।

19 Sept 2024, 04:40:28 PM IST

IND vs BAN Live Score - अश्विन के पास शतक लगाने का मौका

IND vs BAN Live Score - अश्विन ने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। छठा विकेट गिरने के बाद क्रीज पर उतरे अश्विन  ने शुरुआत से ही तीखे तेवर दिखाए हैं और अब शतक के करीब पहुंच गए हैं। 

19 Sept 2024, 04:32:19 PM IST

IND vs BAN Live Score - भारत का स्कोर 300 के पार

IND vs BAN Live Score - भारतीय टीम ने शुरुआत झटकों से उबरते हुए पहले दिन 300 का स्कोर पार कर लिया है। जडेजा और अश्विन के बीच 150 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। 

19 Sept 2024, 04:23:59 PM IST

IND vs BAN Live Score - सचिन-जहीर का रिकॉर्ड टूटा

IND vs BAN Live Score - यह टेस्ट मैचों में बांग्लादेश के खिलाफ भारत की ओर से सातवें विकेट या इससे नीचे की सबसे बड़ी साझेदारी है, अश्विन और जडेजा ने 2004 में ढाका में सचिन तेंदुलकर और जहीर खान के बीच 10वें विकेट के लिए हुई 133 रन की साझेदारी को पीछे छोड़ दिया है।

19 Sept 2024, 04:04:53 PM IST

IND vs BAN Live Score - जडेजा ने लगाई फिफ्टी

IND vs BAN Live Score- बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय टीम के तीन खिलाड़ियों ने फिफ्टी लगाई है। जडेजा ने 73 गेंद में अर्धशतक लगाया।

19 Sept 2024, 03:43:30 PM IST

IND vs BAN Live Score- जडेजा-अश्विन के बीच शतकीय साझेदारी

IND vs BAN Live Score- रविंद्र जडेजा और अश्विन के बीच सातवें विकेट के लिए 114 गेंद में शतकीय साझेदारी पूरी हुई। अश्विन 63 और जडेजा 43 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

19 Sept 2024, 03:30:52 PM IST

IND vs BAN Live Score- यशस्वी के बाद अश्विन ने लगाई फिफ्टी

IND vs BAN Live Score- भारत के दो बल्लेबाजों ने तीसरे सेशन तक अर्धशतकीय पारी खेली है। यशस्वी 56 रन बनाकर आउट हुए थे। वहीं अश्विन ने 60वें ओवर में फिफ्टी लगाई। उन्होंने सिर्फ 58 गेंद में अर्धशतक लगाया। 

19 Sept 2024, 03:13:41 PM IST

IND vs BAN Live Score- फिफ्टी के करीब अश्विन

IND vs BAN Live Score- अश्विन ने जडेजा के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए बड़ी साझेदारी की है। अश्विन अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। 

19 Sept 2024, 02:57:14 PM IST

IND vs BAN Live Score- भारत ने पूरे किए 200 रन

IND vs BAN Live Score- भारत ने पहली पारी में 53वें ओवर में 200 रन पूरे कर लिए हैं। अश्विन और जडेजा ने पिछले कुछ ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 60 से ज्यादा रन की साझेदारी कर चुके हैं।

19 Sept 2024, 02:42:21 PM IST

IND vs BAN Live Score- जडेजा और अश्विन  ने पारी को संभाला

IND vs BAN Live Score- तीसरे सेशन के दूसरे ही ओवर में जडेजा ने छक्का लगाया है। दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बटोर रहे हैं, जिससे भारत का स्कोर 200 के करीब पहुंच गया है। 

19 Sept 2024, 02:20:07 PM IST

IND vs BAN Live Score- दूसरे सेशन में भारत ने गंवाए तीन विकेट

IND vs BAN Live Score- भारतीय टीम ने लंच ब्रेक के बाद दूसरे सेशन में भी तीन विकेट खोकर 88 रन बनाए। पहले सेशन में भी भारतीय टीम ने इतने ही रन बनाए थे और विकेट भी इतने ही गंवाए थे। दूसरे सेशन में ऋषभ पंत (39) जल्दी आउट हुए। इसके बाद केएल राहुल और यशस्वी के बीच अच्छी साझेदारी हुई लेकिन यशस्वी अर्धशतक बनाकर आउट हुए। केएल राहुल खराब शॉट खेलकर 52 गेंद में 16 रन ही बना सके।

19 Sept 2024, 02:02:07 PM IST

IND vs BAN Live Score- अश्विन-जडेजा ने आते ही खेले बड़े शॉट

ND vs BAN Live Score- भारतीय टीम ने लंच के बाद तीन विकेट गंवाए हैं। ऋषभ पंत, जायसवाल और राहुल भी पवेलियन लौट गए हैं। हालांकि अश्विन और जडेजा ने कुछ बड़े शॉट खेले हैं और अपने इरादे साफ कर दिए हैं। कुछ देर में टी ब्रेक होने वाला है और उससे पहले भारत अब और कोई विकेट नहीं गंवाना चाहेगा। 

19 Sept 2024, 01:47:41 PM IST

IND vs BAN Live Score- जायसवाल के बाद राहुल भी आउट

IND vs BAN Live Score- यशस्वी जायसवाल के पीछे-पीछे केएल राहुल भी 16 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए हैं। मेहदी हसन की गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग पर जाकिर हसन ने उनका शानदार कैच पकड़ा। भारतीय टीम अब मुश्किल में है। क्रीज पर रविंद्र जडेजा और आर अश्विन मौजूद हैं।

19 Sept 2024, 01:44:08 PM IST

IND vs BAN Live Score- यशस्वी लौटे पवेलियन

IND vs BAN Live Score- नाहिद राणा ने यशस्वी जायसवाल को 56 के निजी स्कोर पर आउट कर भारत को 5वां झटका दिया है। 

19 Sept 2024, 01:37:59 PM IST

IND vs BAN Live Score- छा गए जायसवाल

IND vs BAN Live Score- यशस्वी जायसवाल ने मेहदी हसन को शानदार कवर ड्राइव की मदद से चौका लगाया। यह उनकी पारी का 9वां चौका है। यशस्वी इसी के साथ 56 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैँ।

19 Sept 2024, 01:26:06 PM IST

IND vs BAN Live Score 1st Test: जायसवाल-राहुल के बीच  40 रन की साझेदारी

IND vs BAN Live Score 1st Test: यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के बीच पांचवे विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी हो गई है। 38 ओवर के बाद भारत का स्कोर 136/4…यशस्वी जायसवाल 52 और केएल राहुल 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

19 Sept 2024, 01:09:08 PM IST

IND vs BAN Live Score- जायसवाल ने जड़ा अर्धशतक

IND vs BAN Live Score- यशस्वी जायसवाल ने 95 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से अर्धशतक जड़ा। भारतीय टॉप ऑर्डर के बुरी तरह फेल होने के बाद यह गजब की पारी है।

19 Sept 2024, 01:04:43 PM IST

IND vs BAN Live Score- बांग्लादेश की शानदार गेंदबाजी जारी

IND vs BAN Live Score- बांग्लादेशी तेज गेंदबाजों ने चेन्नई में अभी तक शानदार लाइन और लेंथ पकड़ी है। किसी भी गेंदबाज ने अभी तक 4 की इकॉन्मी टच नहीं की है। जायसवाल 49 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

19 Sept 2024, 12:54:58 PM IST

India vs Bangladesh Live Score: यशस्वी जायसवाल अर्धशतक के करीब

India vs Bangladesh Live Score: भारतीय टॉप ऑर्डर में सिर्फ अभी तक यशस्वी जयसवाल ने अच्छी बल्लेबाजी की है। वह 43 के स्कोर पर क्रीज पर मौजूद हैं। उनसे आज बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

19 Sept 2024, 12:27:23 PM IST

IND vs BAN Live Score- भारत को चौथा झटका

IND vs BAN Live Score- हसन महमूद ने ऋषभ पंत के रूप में भारत को चौथा झटका 96 के स्कोर पर दिया है। पंत 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

19 Sept 2024, 11:36:41 AM IST

IND vs BAN Live Score- लंच का ऐलान

IND vs BAN Live Score- लंच ब्रेक तक भारत 3 विकेट के नुकसान पर 88 रन। ऋषभ पंत 33 तो यशस्वी जायसवाल 37 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। 34 रन पर तीन विकेट खोने के बाद इन दोनों ने पारी को संभाला और अब तक 54 रनों की साझेदारी की।

19 Sept 2024, 11:29:39 AM IST

IND vs BAN Live Score- पंत-जायसवाल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

IND vs BAN Live Score- यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो गई है। रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली के विकेट गिरने के बाद इन दोनों ने भारतीय पारी को अच्छे से संभाला है।

19 Sept 2024, 11:15:55 AM IST

IND vs BAN Live Score- जायसवाल ने खोले हाथ

IND vs BAN Live Score- महेदी हसन के पहले ओवर में यशस्वी जायसवाल ने दो चौके लगाकर उनका स्वागत किया। जायसवाल अब 6 चौकों की मदद से 36 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। 19 ओवर के बाद भारत 3 विकेट के नुकसान पर 75 रन।

19 Sept 2024, 11:12:38 AM IST

IND vs BAN Live Score- मेहदी हसन अटैक पर

IND vs BAN Live Score- 18 ओवर तेज गेंदबाजों से डलवाने के बाद शांतो ने स्पिन को आजमाया है। मेहदी हसन 19वां ओवर डालेंगे। पंत 21 तो जायसवाल 28 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

19 Sept 2024, 10:50:26 AM IST

IND vs BAN Live Score- भारत के 50 रन पूरे

IND vs BAN Live Score- 14वें ओवर की चौथी गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने हसन महमूद को मिड विकेट की दिशा में चौका लगाया। यह जायसवाल की 24 रनों की पारी में चौथा चौका है। इसी के साथ भारत के भी 50 रन पूरे हो गए हैं।

19 Sept 2024, 10:42:08 AM IST

IND vs BAN Live Score- ऋषभ पंत स्पेशल

IND vs BAN Live Score- 13वां ओवर लेकर आए नाहिद की पहली गेंद पर ऋषभ पंत ने पॉइंट के बगल से शानदार चौका लगाया। नाहिद अपनी तेज तर्रार बाउंसर से जायसवाल को परेशान कर रहे थे, मगर पंत के आगे उनकी नहीं चली।

19 Sept 2024, 10:37:11 AM IST

IND vs BAN Live Score- बांग्लादेश के नाम रहा पहले घंटे का खेल

IND vs BAN Live Score- पहले घंटे का खेल बांग्लादेशी टीम के नाम रहा है। हसन महमूद ने रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली के रूप में तीन विकेट झटके। अब क्रीज पर यशस्वी जायसवाल के साथ ऋषभ पंत मौजूद हैं। 11 ओवर के बाद भारत 36/3

19 Sept 2024, 10:24:29 AM IST

IND vs BAN Live Score- रोहित-गिल के बाद कोहली ने भी किया निराश

IND vs BAN Live Score- हसन महमूद का भारतीय बल्लेबाजों पर कहर बनकर बरसना जारी है। रोहित-गिल के बाद इस तेज गेंदबाज ने विराट कोहली को भी अपना शिकार बना लिया है। कोहली 6 के निजी स्कोर पर विकेट के पीछे आउट हुए।

19 Sept 2024, 10:17:12 AM IST

IND vs BAN Live Score- बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

IND vs BAN Live Score- बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा का शर्मनाक रिकॉर्ड रहा है। चार पारियों में वह तीन बार 6 के निजी स्कोर पर आउट हुए हैं, वहीं एक ही बार जब उन्होंने दहाई का आंकड़ा छुआ तब 21 रन बनाए थे।

19 Sept 2024, 10:12:39 AM IST

IND vs BAN Live Score- गिल ने किया निराश

IND vs BAN Live Score- हसन महमूद ने 8वें ओवर में शुभमन गिल के रूप में अपना दूसरा शिकार किया। गिल अपना खाता भी नहीं खोल पाए। 28 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा।

19 Sept 2024, 10:07:40 AM IST

IND vs BAN Live Score- जायसवाल ने ठोके बैक टू बैक दो चौके

IND vs BAN Live Score- यशस्वी जायसवाल ने तस्कीन अहमद के 7वें ओवर में बैक टू बैक दो चौके ठोके हैं। वह 17 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। उनसे आज बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

19 Sept 2024, 09:59:56 AM IST

IND vs BAN Live Score- हसन ने किया रोहित का शिकार

IND vs BAN Live Score- रोहित शर्मा के रूप में भारत को पहला झटका 14 के स्कोर पर लगा है। 6ठे ओवर में हसन की पहली गेंद पर रोहित दूसरी स्लिप में शांतो को कैच थमा बैठे। रोहित ने बनाए 6 रन। अब बैटिंग करने शुभमन गिल आए हैं।

19 Sept 2024, 09:54:14 AM IST

IND vs BAN Live Score- रोहित के बाद जायसवाल ने भी बदले रंग

IND vs BAN Live Score- रोहित के बाद यशस्वी ने भी अपनी बाउंड्री का खाता खोल लिया है। तस्कीन अहमद के 5वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने भी चार रन बटोरे।

19 Sept 2024, 09:52:45 AM IST

IND vs BAN Live Score- रोहित ने लगाया पारी का पहला चौका

IND vs BAN Live Score- चौथे ओवर में हसन की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने पारी का पहला चौका लगाया। इसी ओवर में उन्हें जीवनदान भी मिला था। 4 ओवर के बाद भारत 8 बिना किसी विकेट के नुकसान के।

19 Sept 2024, 09:49:39 AM IST

IND vs BAN Live Score- बाल-बाल बजे रोहित शर्मा

IND vs BAN Live Score- हसन के चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित विकेट के आगे फंस गए थे। अंपायर ने उन्हें LBW आउट नहीं दिया, मगर बांग्लादेश ने DRS का इस्तेमाल किया। हालांकि थर्ड अंपायर ने भी अंपायर्स कॉल पाया और रोहित बच गए।

19 Sept 2024, 09:45:46 AM IST

IND vs BAN Live Score- रोहित शर्मा ने भी खोला खाता

IND vs BAN Live Score- तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने भी खाता खोल लिया है, भारत 4/0

19 Sept 2024, 09:42:43 AM IST

IND vs BAN Live Score- दो ओवर के बाद भारत 2/0

IND vs BAN Live Score- यशस्वी जायसवाल ने पहले ओवर में अपना और टीम का खाता खोला, मगर रोहित दूसरे ओवर के बाद भी पहले रन की तलाश में हैं।

19 Sept 2024, 09:33:19 AM IST

IND vs BAN Live Score- रोहित-जायसवाल मैदान पर

IND vs BAN Live Score- रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है। बांग्लादेश की गेंदबाजी की शुरुआत तस्कीन अहमद करेंगे।

19 Sept 2024, 09:25:29 AM IST

IND vs BAN Live Score- राष्ट्रगान के लिए दोनों टीमें मैदान पर

IND vs BAN Live Score- भारत और बांग्लादेश दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर उतर चुकी हैं। मैच साढ़े 9 बजे शुरू होगा।

लेटेस्ट Hindi News , क्रिकेट न्यूज , आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी , चैंपियंस ट्रॉफी पॉइंट्स टेबल , चैम्पियंस ट्रॉफी शेड्यूल से जुड़ी खबरें और चैंपियन्स ट्रॉफ़ी में सबसे ज्यादा रन , चैंपियन्स ट्रॉफ़ी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |