Hindi Newsकरियर न्यूज़UPSC CSE Final Result : upsc ias result upsconline upsc civil services final result

UPSC CSE Final Result OUT : यूपीएससी सीएसई रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, Direct Link

  • UPSC CSE Final Result 2024 : यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तानTue, 22 April 2025 02:14 PM
share Share
Follow Us on
UPSC CSE Final Result OUT : यूपीएससी सीएसई रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, Direct Link

UPSC CSE Final Result 2024 : यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। शक्ति दुबे ने परीक्षा में परीक्षा में टॉप किया है। 17 अप्रैल 2025 तक यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू चले थे। इंटरव्यू राउंड की शुरुआत 7 जनवरी 2025 से हुई थी। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के तहत आईएएस, आईपीएस समेत सर्विसेज में 1132 पदों पर भर्ती निकाली थी। आपको बता दें कि हर वर्ष आईएएस, आईपीएस, आईएफएस ऑफिसर बनने का ख्वाब संजोने वाले लाखों उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देते हैं। इस परीक्षा को देश की सबसे चुनौतिपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा माना जाता है।

Result Direct Link

UPSC Topper 2024 : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के टॉपर

1 0240782 शक्ति दुबे

2 0101571 हर्षिता गोयल

3 0867282 डोंगरे अर्चित पराग

4 0108110 शाह मार्गी चिराग

5 0833621 आकाश गर्ग

6 0818290 कोमल पुनिया

7 6902167 आयुषी बंसल

8 6613295 राज कृष्ण झा

9 0849449 आदित्य विक्रम अग्रवाल

10 5400180 मयंक त्रिपाठी

11 8200949 एट्टाबॉयिना साई शिवानी

12 5809367 आशी शर्मा

13 5912548 हेमन्त

14 0818331 अभिषेक वशिष्ठ

15 1010403 बन्ना वेंकटेश

16 6907627 माधव अग्रवाल

17 0810414 संस्कृति त्रिवेदी

18 2604936 सौम्या मिश्रा

19 0833456 विभोर भारद्वाज

20 2200688 त्रिलोक सिंह

यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों -- प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार-- में आयोजित की जाती है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होती है।

यूपीएससी सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट कैसे चेक करें

- उम्मीदवार upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

- होमपेज पर “What's New" सेक्शन पर जाना होगा.

- इसके बाद जारी होने पर “UPSC Civil Services Final Result 2024" लिंक पर क्लिक करें।

- पीडीएफ डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर/नाम खोजें।

UPSC Toppers List 2023: जानें पिछले साल किसने किया था टॉप

रैंक, रोल नंबर और नाम

1 2629523 आदित्य श्रीवास्तव

2 6312512 अनिमेष प्रधान

3 1013595 डोनुरु अनन्या रेड्डी

अगला लेखऐप पर पढ़ें