JAC 10th Toppers 2023: जैक बोर्ड मैट्रिक में श्रेया सोनगीरी ने किया टॅाप, दूसरे स्थान पर रहे सौरभ कुमार
JAC Board 10th Result 2023 : जैक झारखंड बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर साइंस का परीक्षा परिणाम jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जारी कर दिया गया है। मैट्रिक में 95.38 फीसदी बच्चे पास हुए। इ

जैक झारखंड बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर साइंस का परीक्षा परिणाम jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जारी कर दिया गया है। मैट्रिक में 95.38 फीसदी बच्चे पास हुए। इनमें 66.23 फीसदी बच्चों की फर्स्ट डिविजन आई। सेकेंड डिवीजन 31.05 फीसदी बच्चों की आई। 2.37 फीसदी बच्चों को थर्ड डिविजन मिली। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान पर जाकर भी चेक कर सकते हैं। मैट्रिक में 4,33,718 और इंटर साइंस में 74 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जैक बोर्ड 10वीं एग्जाम में बैठे 427294 विद्यार्थियों में से 269913 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिविजन पास हुए हैं। 126563 सेकेंड डिविजन और 11083 थर्ड डिविजन पास हुए हैं। कुल रिजल्ट 95.38 फीसदी रहा। जैक झारखंड बोर्ड 10वीं में 433643 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इसमें से 427294 विद्यार्थी एग्जाम में बैठे। इनमें से 407559 विद्यार्थी पास हुए हैं।
JAC 10th Toppers 2023: जैक झारखंड बोर्ड 10वीं में श्रेया ने किया टॉप
रैंक- 1. श्रेया सोनगी, जमशेदपुर, पुरना पानी आदिवासी हाई स्कूल- 490 मार्क्स
रैंक- 2. सौरभ कुमार पाल, दुमका हतिया पातर, - 489 मार्क्स
रैंक 3. दीक्षा भारती, हजारीबाग- इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, 488 मार्क्स।
रैंक 3. दीप मित्रा, राम रूद्र हाई स्कूल, चास, 488 मार्क्स