Hindi Newsकरियर न्यूज़CBSE 10th Result 2022 girls have again secured higher pass percentage than boys

CBSE Board 10th Results 2022: लड़कियों ने लड़कों को 10वीं में भी छोड़ा पीछे, हासिल किए 95.21%

CBSE Board 10th Results 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई बोर्ड 10 वीं के परिणाम 2022 घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार देश भर में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे सीबी

CBSE Board 10th Results 2022: लड़कियों ने लड़कों को 10वीं में भी  छोड़ा पीछे, हासिल किए  95.21%
Priyanka Sharma लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीFri, 22 July 2022 09:15 AM
हमें फॉलो करें

CBSE Board 10th Results 2022:  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई बोर्ड 10 वीं के परिणाम 2022 घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार देश भर में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर और सीबीएसई के परिणाम cbseresults.nic पर भी देख सकते हैं। रिजल्ट डिजिलॉकर और उमंग एप पर भी उपलब्ध है।

इस साल कुल पास प्रतिशत 94.40 प्रतिशत रहा। 10वीं कक्षा के परिणाम में लड़कियों ने फिर से लड़कों की तुलना में अधिक उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल किया है। लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.21 प्रतिशत रहा जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.80 प्रतिशत रहा। ट्रांसजेंडर पास प्रतिशत 90 प्रतिशत है। लड़कियों ने लड़कों से 1.41 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया है।

 

CBSE 10th Result 2022: जानें-  कक्षा 12लीं का रिजल्ट कैसे करना है चेक

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in. और cbseresults.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2- होम पेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें और एक नई वेबसाइट खुल जाएगी।

स्टेप 3-   होम पेज पर उपलब्ध कक्षा 10 के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4-   लॉगिन डिटेल्स ( रोल नंबर, स्कूल कोड नंबर, डेट ऑफ बर्थ और एडमिट कार्ड आईडी) दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 5-  आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

स्टेप 6- रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

स्टेप 7- आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें