Hindi Newsकरियर न्यूज़RSMSSB Rajasthan Group D Vacancy 2025: RSSB Rajasthan Class IV application form crossed 17 lakh 4th Grade recruitment

Rajasthan Group D Vacancy : राजस्थान में 53000 ग्रुप डी भर्ती के आवेदन 17 लाख के पार, अंतिम तिथि करीब

  • राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 53749 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। अंतिम तिथि नजदीक आ गई है। सिलेबस में राजस्थान का जीके बढ़ने से अन्य राज्यों वालों का चयन मुश्किल हो गया है।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 17 April 2025 10:04 AM
share Share
Follow Us on
Rajasthan Group D Vacancy : राजस्थान में 53000 ग्रुप डी भर्ती के आवेदन 17 लाख के पार, अंतिम तिथि करीब

RSMSSB RSSB Rajasthan 4th Grade Recruitment 2025: राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 53749 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया rssb.rajasthan.gov.in और sso.rajasthan.gov.in पर जारी है। अंतिम तिथि नजदीक आ गई है। 19 अप्रैल 2025 तक इस भर्ती के लिए आवेदन किया जा सकता है। गुरुवार सुबह तक आवेदकों की संख्या 1761331 के पार पहुंच चुकी है। कंपीटिशन टाइट होने जा रहा है। वहीं राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के इस भर्ती के सिलेबस में राजस्थान जीके का वेटेज बढ़ाने के बाद अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों का चयन थोड़ा मुश्किल हो गया है। भर्ती परीक्षा में अब राजस्थान जीके का वेटेज 20 फीसदी से बढ़ाकर 41 फीसदी कर दिया गया है। परीक्षा में अब 120 में से 25 की बजाय 50 सवाल राजस्थान जीके से जुड़े आएंगे। गौरतलब है कि बीते कई दिनों से राजस्थान के बेरोजगार युवा क्लास IV भर्ती में राजस्थान के सामान्य ज्ञान (जीके) का वेटेज बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर धरने-प्रदर्शनों के साथ ज्ञापन भी दिए गए। उन्होंने भर्तियों में राजस्थान के जीके का वेटेज 50 फीसदी से अधिक करने की मांग उठाई थी। उनका कहना था कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो इनमें राज्य से बाहर के युवाओं को फायदा मिलेगा। प्रदेश का बेरोजगार युवा सरकारी नौकरी से वंचित हो जाएगा। विधानसभा में भी राजस्थान जीके का वेटेज बढ़ाने की मांग उठाई गई थी।

रिक्तियों में 48199 पद नॉन टीएसपी और 5550 पद टीएसपी के लिए हैं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 2 घंटे की होगी, जिसमें राजस्थान बोर्ड की 10वीं स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा।

क्या है आयु सीमा

इस भर्ती के लिए 18 से 40 वर्ष की उम्र के 10वीं पास आवेदन कर सकते है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से होगी।

शैक्षणिक योग्यता - 10वीं पास।

कब होगी भर्ती परीक्षा

राजस्थान क्लास IV भर्ती परीक्षा (Rajasthan 4th Class Bharti) के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के कैलेंडर में 18 से 21 सितंबर 2025 की तिथियां प्लान की गई है।

यहां देखें सिलेबस व एग्जाम पैटर्न

विषय और प्रश्न संख्या

1. सामान्य हिंदी 20 प्रश्न

2. सामान्य अंग्रेजी 15 प्रश्न

3. सामान्य ज्ञान – 70 अंक प्रश्न

– राजस्थान भूगोल – 20

– राजस्थान इतिहास – 20

– राजस्थान कला, संस्कृति

– भारतीय संविधान (5) एवं राजस्थान राज्य में राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था (5) – 10

– सामान्य विज्ञान – 5

– बेसिक कंप्यूटर – 5

– समसामयिक घटनाएं (भारत 5 और राजस्थान 5) – 10 70 –

4. सामान्य गणित 15

प्रश्न पत्रों का पैटर्न:

1. वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे।

2. अधिकतम अंक: 200

3. प्रश्नों की संख्या: 120

4. पेपर की अवधि: दो घंटे।

5. सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे।

6. निगेटिव मार्किंग। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा।

7. पेपर का स्तर राजस्थान बोर्ड 10वीं के स्तर का होगा।

विषयवार सिलेबस देखने के लिए क्लिक करें

विषय प्रश्नों की संख्या

सामान्य हिंदी 20

सामान्य अंग्रेजी 15

सामान्य गणित 15

राजस्थान का भूगोल 20

राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति 20

भारतीय संविधान (5) एवं राजस्थान राज्य में राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था (5) 10

सामान्य विज्ञान 5

समसामयिक घटनाएं 10

बेसिक कंप्यूटर 5

कुल 120

अगला लेखऐप पर पढ़ें