Hindi Newsकरियर न्यूज़RBSE 10th 12th Datesheet 2025: BSER Rajasthan Board Class 10 12 exam dates changed time table

RBSE Datesheet 2025 : राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की डेटशीट बदली, देखें नया टाइम टेबल

  • RBSE 10th, 12th Datesheet 2025: आरबीएसई 10वीं 12वीं परीक्षा 2025 की डेटशीट में बदलाव किया गया है। 1 अप्रैल को होने वाली 10वीं और 4 अप्रैल को आयोजित की जाने वाली 12वीं परीक्षा की तिथियों में संशोधन किया गया है।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तानTue, 4 Feb 2025 09:13 AM
share Share
Follow Us on
RBSE Datesheet 2025 : राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की डेटशीट बदली, देखें नया टाइम टेबल

RBSE 10th 12th Datesheet 2025: राजस्थान बोर्ड आरबीएसई 10वीं 12वीं परीक्षा 2025 की डेटशीट में बदलाव किया गया है। 1 अप्रैल को होने वाली 10वीं और 4 अप्रैल को आयोजित की जाने वाली 12वीं परीक्षा की तिथियों में संशोधन किया गया है। बोर्ड ने कहा है कि 10वीं की 1 अप्रैल को तृतीय भाषा-संस्कृत/उर्दू /गुजराती/सिन्धी/पंजाबी, संस्कृत (द्वितीय प्रश्न पत्र) की परीक्षा होनी थी। लेकिन ये परीक्षाएं 4 अप्रैल को आयोजित की जाएंगी। वहीं 12वीं की 4 अप्रैल को कंप्यूटर साइंस, इंफोरमेटिक्स प्रेक्टिसेस की परीक्षा होनी थी जो कि अब नए टाइम टेबल के अनुसार 7 अप्रैल को आयोजित की जाएंगी।

देखें नया टाइम टेबल

आरबीएसई 10वीं डेटशीट ( RBSE 10th Datesheet 2025)

गुरुवार 6 मार्च 2025 - अंग्रेजी

मंगलवार 11 मार्च 2025 - ऑटोमोटिव/सौंदर्य एवं स्वास्थ्य/स्वास्थ्य देखभाल/सूचना प्रौद्योगिकी व सूचना प्रौद्योगिकी की समर्पित सेवाएं, फुटकर बिक्री/टूरिज्म एण्ड हॉस्पिटैलिटी/निजी सुरक्षा/अपैरल मेड-अप्स एंड होम फर्निशिंग/इलेक्ट्रोनिक्स एंड हार्डवेयर/कृषि/प्लम्बर/टेलीकॉम/बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विस एण्ड इन्श्योरेंस/कन्स्ट्रक्शन/फूड प्रोसेसिंग

बुधवार 12 मार्च 2025- हिंदी

सोमवार 17 मार्च 2025- सामाजिक विज्ञान

शुक्रवार 21 मार्च 2025- विज्ञान

बुधवार 26 मार्च 2025- गणित

शनिवार 29 मार्च 2025- संस्कृतम (प्रथम प्रश्न पत्रम)

4 अप्रैल 2025- तृतीय भाषा, संस्कृत/उर्दू/गुजराती/सिन्धी/पंजाबी, संस्कृत(द्वितीय प्रश्न पत्र)

ये भी पढ़ें:REET : RSMSSB ने जारी किया 3 विषयों का संशोधित रिजल्ट, 5 प्रश्न डिलीट

12वीं की डेटशीट ( RBSE 12th Datesheet 2025)

गुरुवार 6 मार्च 2025- मनोविज्ञान

शुक्रवार 7 मार्च 2025- चित्रकला

शनिवार 8 मार्च 2025- भूगोल/लेखाशास्त्र/भौतिक विज्ञान

सोमवार 10 मार्च 2025- अंग्रेजी अनिवार्य

मंगलवार 11 मार्च 2025- ऑटोमोटिव/सौंदर्य एवं स्वास्थ्य/स्वास्थ्य देखभाल/सूचना प्रौद्योगिकी व सूचना प्रौद्योगिकी की समर्पित सेवाएं/फुटकर बिक्री/टूरिज्म एण्ड हॉस्पिटैलिटी (ट्रैवेल एंड टूरिज्म)/अपैरल मेड-अप्स एंड होम फर्निशिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर (इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स)/कृषि (सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली)/प्लम्बर/टेलीकॉम

बुधवार 12 मार्च 2025- लोक प्रशासन

शनिवार 15 मार्च 2025- कंठ संगीत/नृत्य कथक/वाद्य संगीत (तबला), (पखावज), (सितार), (सरोद), (वायलिन), (दिलरूबा), (बांसुरी), (गिटार)

सोमवार 17 मार्च 2025- दर्शन शास्त्र/सामान्य विज्ञान

मंगलवार 18 मार्च 2025- अर्थशास्त्र/शीघ्र लिपि-हिन्दी/शीघ्र-लिपि अंग्रेजी/कृषि जीव विज्ञान/जीव विज्ञान

शुक्रवार 21 मार्च 2025- पर्यावरण विज्ञान

शनिवार 22 मार्च 2025- संस्कृत साहित्य/संस्कृत वाङ्ग्मय

सोमवार 24 मार्च 2025- हिंदी अनिवार्य

मंगलवार 25 मार्च 2025- गृह विज्ञान

बुधवार 26 मार्च 2025- शारीरिक शिक्षा

गुरुवार 27 मार्च 2025- समाज शास्त्र

शुक्रवार 28 मार्च 2025- राजनीति विज्ञान/भूविज्ञान/कृषि विज्ञान

शनिवार 29 मार्च 2025- गणित

मंगलवार 1 अप्रैल 2025- ऋग्वेद/शुक्ल यजुर्वेद/कृष्ण यजुर्वेद/सामवेद/अथर्ववेद/न्याय दर्शन/वेदान्त दर्शन/मीमांसा दर्शन/जैन दर्शन/निम्बार्क दर्शन/वल्लभ दर्शन/सामान्य दर्शन/रामानन्द दर्शन/व्याकरण शास्त्र/साहित्य शास्त्र/पुराणेतिहास/धर्मशास्त्र/ ज्योतिष शास्त्र/सामुद्रिक शास्त्र/वास्तुविज्ञान/पौरोहित्य शास्त्र

बुधवार 2 अप्रैल 2025- अंग्रेजी साहित्य/टंकण लिपि (हिन्दी),

गुरुवार 3 अप्रैल 2025- इतिहास/व्यवसाय अध्ययन/कृषि रसायन विज्ञान/ रसायन विज्ञान

शनिवार 5 अप्रैल 2025- हिन्दी साहित्य/उर्दू साहित्य/सिन्धी साहित्य/गुजराती साहित्य/पंजाबी साहित्य/राजस्थानी साहित्य /फारसी/प्राकृत भाषा/टंकण लिपि (अंग्रेजी)

7 अप्रैल 2025- कम्प्यूटर विज्ञान/इन्फोरमेटिक्स प्रेक्टिसेस

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें