MP SET Result: एमपी सेट रिजल्ट mppsc.mp.gov.in पर जारी, EWS से ऊपर OBC कटऑफ
- MPPSC SET Result: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य पात्रता परीक्षा 2024 के 9 और विषयों का रिजल्ट जारी कर दिया है।

MPPSC SET Result: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य पात्रता परीक्षा 2024 के 9 और विषयों का रिजल्ट जारी कर दिया है। शुक्रवार को जिन विषयों का रिजल्ट जारी किया गया, उसमें फिजिकल एजुकेशन, फिजिकल साइंस, संस्कृत, योग, कंप्यूटर साइंस, साइकोलॉजी, गणित विज्ञान, डिफेंस और पर्यावरण विषय शामिल हैं। इससे पहले गुरुवार को पांच विषयों का रिजल्ट जारी किया गया था जिसमें अंग्रेजी, भूगोल, गृह विज्ञान, विधि और लाइब्रेरी एंड इंफर्मेशन साइंस शामिल थे। आयोग ने दो भागों में रिजल्ट बनाया, जिसमें 87 प्रतिशत मुख्य भाग का परिणाम निकाला है, जबकि 13 प्रतिशत परिणाम न्यायालयीन निर्णय पर आधारित है। चयनितों के रोल नंबर वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं।
आयोग ने 15 दिसंबर को सेट 2024 आयोजित की थी। 24 विषयों में एक लाख 21 हजार उम्मीदवारों ने आवदेन किया था, परीक्षा महज 94 हजार ने दी। चयनित उम्मीदवार अब असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 के लिए पात्र हो गए हैं।
कैसे चेक करें रिजल्ट
- एमपी राज्य पात्रता परीक्षा परिणाम देखने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: www.mpsc.mp.gov.in पर जाना होगा।
- होमपेज पर उपलब्ध "एमपी सेट रिजल्ट 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें। सबमिट करें और अपना परिणाम देखें।
- अब भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें। इसके बाद, भविष्य के लिए रख लें।
विषय अनारक्षित OBC SC ST EWS दिव्यांग
अंग्रेजी 186 166 152 142 164 130
भूगोल 188 178 162 150 172 124
MP SET Result 2024: जानें एमपी सेट क्वालिफाइंग मार्क्स (मार्क्स 300 में से)
वर्ग न्यूनतम क्वालिफाइंग प्रतिशत न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स
जनरल 40% 120
एससी एसटी 35% 105
ओबीसी (एनसीएल) 35% 105
पीडब्ल्यूडी 35% 105
यह एग्जाम 36 विषयों के लिए कंडक्ट कराया जाता है। एमपी सेट एग्जाम में दो पेपर शामिल होते हैं। पहला पेपर 1 घंटे का होता है, जिसमे अभ्यर्थियों को 100 प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं। वहीं दूसरा पेपर 2 घंटे का होगा, जिसमें अभ्यर्थियों को 200 सवालों के जवाब देने होते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।