Hindi Newsकरियरmahresult.nic.in , Maharashtra SSC 10th Result 2024 Live : महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट Direct Link, 95.81 फीसदी बच्चे पास

mahresult.nic.in , Maharashtra SSC 10th Result 2024 Live : महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट Direct Link, 95.81 फीसदी बच्चे पास

Maharashtra SSC Result 2024 Live Updates: महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर घोषित कर दिया गया है। 95.81 फीसदी विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं।

mahresult.nic.in , Maharashtra SSC 10th Result 2024 Live : महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट Direct Link, 95.81 फीसदी बच्चे पास

maharashtra ssc result 2024 live

| लाइव हिन्दुस्तान | Mon, 27 May 2024 02:22 PM
हमें फॉलो करें

Maharashtra SSC Result 2024 Live Updates , mahresult.nic.in : महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। विद्यार्थी महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट ( MSBSHSE Maharashtra Board 10th Result  ) mahresult.nic.in और mahahsscboard.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। इस वर्ष महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 26 मार्च तक किया गया था। करीब 15 लाख स्टूडेंट्स ने इसमें हिस्सा लिया था। परीक्षा दो शिफ्टों में हुई थी। पहली शिफ्ट सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 3 बजे से 6 बजे तक हुई थी। पिछले साल, महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2 जून, 2023 को जारी किया गया था। कक्षा 10वीं के छात्रों का पास प्रतिशत 93.83 दर्ज किया गया था। महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा के लिए कुल 15,29,096 छात्र उपस्थित हुए थे जिसमें 14,34,893 छात्र पास हुए थे। डिवीजन वाइज रिजल्टों के मामले में कोंकण ने 98.11 प्रतिशत के साथ टॉप पर रहा था। उपरोक्त वेबसाइट्स के अलावा रिजल्ट  sscresult.mkcl.org , sscresult.mahahsscboard.in ,  results.digilocker.gov.in भी चेक किया जा सकेगा। आज सभी डिवीजनों पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण के लिए महाराष्ट्र एसएससी परिणाम एक साथ घोषित किए जाएंगे।

Result Direct Link

महाराष्ट्र माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट 21 मई को घोषित किया था।  इस वर्ष 12वीं में 93.37 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। लड़कियों का पास प्रतिशत 95.44 फीसदी रहा जबकि लड़कों क पास प्रतिशत 91.60 फीसदी रहा। कोंकण रीजन 97.91 प्रतिशत रिजल्ट के साथ एक बार फिर अव्वल रहा। वहीं मुंबई रीजन के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.95 फीसदी रहा, जो महाराष्ट्र बोर्ड के सभी डिविजन में सबसे कम है। महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट में 1.9 लाख से अधिक छात्रों की डिस्टिंक्शन आई है। 

27 May 2024, 02:22:59 PM IST

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र एसएससी परिणाम - कोहलापुर डिवीजन

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र एसएससी परिणाम - कोहलापुर डिवीजन
पंजीकृत: 128280
एग्जाम में बैठे :  127818
पास: 124567
उत्तीर्ण प्रतिशत: 97.45 प्रतिशत
 

27 May 2024, 02:21:06 PM IST

Maharashtra SSC Result 2024 Live: नासिक डिवीजन

Maharashtra SSC Result 2024 Live: नासिक डिवीजन
पंजीकृत: 197236
एग्जाम में बैठे : 195582
पास: 186352
उत्तीर्ण प्रतिशत: 95.28 प्रतिशत

27 May 2024, 02:20:32 PM IST

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2024 -लातूर डिवीजन

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2024 -लातूर डिवीजन
पंजीकृत: 105789
एग्जाम में बैठे : 104503
पास: 99570
उत्तीर्ण प्रतिशत: 95.27 प्रतिशत

27 May 2024, 02:19:10 PM IST

Maharashtra SSC Result 2024 Live: जेंडर वाइज परिणाम

Maharashtra SSC Result 2024 Live: जेंडर वाइज परिणाम
छात्राएं पंजीकृत: 732704 छात्र
एग्जाम में बैठीं: 728059
उत्तीर्ण: 707811
उत्तीर्ण प्रतिशत: 97.21 प्रतिशत

पंजीकृत छात्र अभ्यर्थी: 827450
एग्जाम में बैठे : 821267
उत्तीर्ण: 776630
उत्तीर्ण प्रतिशत: 94.56 प्रतिशत

27 May 2024, 01:01:25 PM IST

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने का लिंक एक्टिव हुआ

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट चेक करने का लिंक आधिकारिक बोर्ड वेबसाइट mahresult.nic.in पर एक्टिव हो गया है। स्टूडेंट्स वेबसाइट पर जाकर एसएससी रिजल्ट लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

27 May 2024, 12:46:32 PM IST

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट में कितने फीसदी स्टूडेंट्स के कितने अंक आए

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट में कितने फीसदी स्टूडेंट्स के कितने अंक आए
90% और उससे अधिक अंक 81,991 छात्रों के आए।
80-85% अंक : 1,28,772 छात्रों के आए।
75-80% अंक: 1,82,033 छात्रों के आए।
75% और उससे अधिक: 5,58,021 छात्रों के आए।

27 May 2024, 12:40:09 PM IST

Maharashtra SSC Result 2024 Live: एमएसबीएसएचएसई महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर चेक करें

Maharashtra SSC Result 2024 Live: एमएसबीएसएचएसई महाराष्ट्र  बोर्ड 10वीं रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर चेक करें
- mahresult.nic.in
- sscresult.mkcl.org
- sscresult.mahahsscboard.in
-results.digilocker.gov.in

27 May 2024, 12:29:20 PM IST

Maharashtra SSC Result 2024 Live: कितने नकल के मामले पकड़े गए

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी परिणाम की घोषणा करते बोर्ड ने बताया कि कक्षा 10 की परीक्षा के दौरान नकल के 145 मामले और डमी छात्रों के दो मामले सामने आए।

27 May 2024, 12:29:06 PM IST

Maharashtra SSC Result 2024 Live: मुंबई डिवीजन में सबसे अधिक विद्यार्थी डिस्टिंक्शन से पास

Maharashtra SSC Result 2024 Live : मुंबई डिवीजन में, 341,184 पंजीकृत छात्रों में से 339,269 छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। उनमें से, 97,354 ने डिस्टिंक्शन (75% और अधिक) हासिल किया, जबकि 118,006 ने प्रथम श्रेणी (60% और अधिक) हासिल की, और 83,542 ने द्वितीय श्रेणी (45% और अधिक) हासिल की। कुल 26,241 छात्र उत्तीर्ण ग्रेड (35% और अधिक) के साथ उत्तीर्ण हुए। यहां का पास प्रतिशत 95.83% रहा।

27 May 2024, 12:02:53 PM IST

Maharashtra SSC Result 2024 Live Updates: 187 स्टूडेंट्स के 100 प्रतिशत मार्क्स

Maharashtra SSC Result 2024 Live Updates: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परीक्षा में 187 स्टूडेंट्स के पूरे 100 प्रतिशत मार्क्स आए हैं। 72 में से 18 विषय ऐसे हैं जिसमें काफी स्टूडेंट्स के 100 फीसदी मार्क्स आए हैं। 9382 स्कूल ऐसे हैं जहां सभी बच्चे पास हुए हैं।

27 May 2024, 11:51:17 AM IST

Maharashtra SSC Result 2024 Live: कुल 8 माध्यमों में आयोजित की गई थी महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट

Maharashtra SSC Result 2024 Live: MSBSHSE महाराष्ट्र कक्षा 10वीं की परीक्षा इस वर्ष कुल 8 माध्यमों में आयोजित की गई थी।

27 May 2024, 11:47:48 AM IST

Maharashtra SSC Result 2024 Live: आठ विषयों में पूरे अंक

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी हो गया है।  छात्रों ने आठ विषयों में 100 प्रतिशत या पूर्ण अंक प्राप्त किए हैं।

27 May 2024, 11:45:57 AM IST

Maharashtra SSC Result 2024 Live: बेटियों ने मारी बाजी

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी हो गया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 97.21 फीसदी है, जो लड़कों के 94.56 प्रतिशत से 2.65 प्रतिशत अधिक है।

27 May 2024, 11:44:58 AM IST

Maharashtra SSC Result 2024 Live: 38 स्कूलों में एक भी बच्चा पास नहीं

Maharashtra SSC Result 2024 Live: 38 स्कूलों ने शून्य परिणाम दर्ज किया है। इन स्कूलों से किसी भी छात्र ने कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है।

27 May 2024, 11:43:46 AM IST

Maharashtra SSC Result 2024 Live: 81,991 छात्रों के 90 फीसदी और उससे अधिक अंक

Maharashtra SSC Result 2024 Live: 1,28,772 विद्यार्थियों के 80-85 फीसदी अंक आए हैं। 1,82,033 स्टूडेंट्स के 75-80 प्रतिशत अंक आए।

27 May 2024, 11:42:11 AM IST

Maharashtra SSC Result 2024 Live: 9382 स्कूलों का परिणाम 100 प्रतिशत रहा

Maharashtra SSC Result 2024 Live:  MSBSHSE महाराष्ट्र कक्षा 10वीं रिजल्ट में इस वर्ष कुल 23288 स्कूलों में से 9382 का परिणाम 100 प्रतिशत रहा।

27 May 2024, 11:41:04 AM IST

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र कक्षा 10वीं रिजल्ट- इस वर्ष, 558021 छात्रों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। कोंकण रीजन में 99.01 फीसदी बच्चे पास हुए हैं।

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 558021 छात्रों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए

27 May 2024, 11:24:44 AM IST

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट में कोंकण रीजन टॉप पर

Maharashtra SSC Result 2024 Live: 12वीं कक्षा की तरह, कोंकण डिवीजन में उच्चतम उत्तीर्ण प्रतिशत 99.01 प्रतिशत दर्ज किया गया है। दूसरी ओर, नागपुर 94.73 प्रतिशत रिजल्ट के साथ जिलों में सबसे नीचे है।

27 May 2024, 11:24:06 AM IST

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 95.81 फीसदी पास

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी । 95.81 फीसदी विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं।

27 May 2024, 11:10:51 AM IST

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजों की घोषणा की गई। विद्यार्थी दोपहर 1 बजे से अपना रिजल्ट व स्कोर कार्ड mahresult.nic.in पर चेक कर सकेंगे। 

27 May 2024, 11:08:52 AM IST

Maharashtra SSC Result 2024 Live: पिछले 5 सालों का महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसा रहा

Maharashtra SSC Result 2024 Live: पिछले 5 सालों का महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसा रहा
Maharashtra SSC Result 2024 Live: पिछले 5 सालों का महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसा रहा
2023: 93.83 प्रतिशत
2022: 96.94 प्रतिशत
2021: 99.95 प्रतिशत
2020: 95.30 प्रतिशत
2019: 77.10 प्रतिशत
2018: 89.41 प्रतिशत
 

27 May 2024, 11:07:32 AM IST

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड देगा कंपार्टमेंट परीक्षा और रीचेकिंग का मौका

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने वाला है। ऐसे छात्र जो एक या दो विषयों में फेल हो जायेंगे उनके पास भी इसी साल पास होने का मौका रहेगा। ऐसे छात्र कम्पार्टमेंट एग्जाम में शामिल होकर अपना साल बर्बाद होने से बचा सकेंगे। ऐसे छात्र जिनका रिजल्ट उनके मन मुताबिक न आया हो वे स्क्रूटिनी के माध्यम से अपनी कॉपी को रीचेक करवा सकेंगे।

27 May 2024, 10:40:47 AM IST

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं के मार्कशीट में लिखी होंगी ये डिटेल्स

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं के मार्कशीट में लिखी होंगी ये डिटेल्स।
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर
माता पिता का नाम
स्कूल का नाम
विषय
विषयवार अंक
कुल अंक
प्राप्त अंक
ओवरऑल ग्रेड

27 May 2024, 10:29:38 AM IST

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन द्वारा एसएससी रिजल्ट 2024 की घोषणा आज यानी सोमवार, 27 मई को की जा रही है। बोर्ड दिन के 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए 10वीं परिणाम की घोषणा करेगा।

27 May 2024, 10:23:31 AM IST

Maharashtra SSC Result 2024 Live: 10वीं रिजल्ट के बाद ऑरिजनल मार्कशीट कहां से मिलेगी

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से कक्षा 10वीं की ऑरिजनल मार्कशीट एकत्र करनी होगी। इन मार्कशीट का उपयोग उन्हें आगे करना होगा। रिजल्ट के दिन स्टूडेंट्स सिर्फ प्रोविजनल मार्कशीट ही डाउनलोड कर सकेंगे।

27 May 2024, 10:08:01 AM IST

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट डिजिलॉकर से कैसे दखें

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए डिजिलॉकर ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। इसके अलावा आप digilocker.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं। यहां अपने मोबाइल नंबर, नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी और आधार नंबर का उपयोग करके लॉग इन करें। महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट लिंक पर जाकर नतीजे चेक कर सकेंगे।

27 May 2024, 09:54:57 AM IST

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड में री एग्जामिनेशन का प्रावधान नहीं

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड में एमपी की तरह री एग्जामिनेशन का प्रावधान नहीं है। इस संबंध में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अगर कोई छात्र 10वीं रिजल्ट में फेल हो जाता है तो उसे अगले साल ही परीक्षा देने का मौका मिलेगा। मध्य प्रदेश में जो स्टूडेंट्स फेल हो जाते हैं उन्हें उसी साल फिर से परीक्षा में बैठने का मिलता है।

27 May 2024, 09:26:46 AM IST

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट में मुंबई रीजन कहां रहेगा

Maharashtra SSC Result 2024 Live: इस बार महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट में मुंबई रीजन के प्रदर्शन पर नजर रहेगी। पिछले साल मुंबई डिविजन में 93.66 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। राज्य में 10000 स्कूलों का रिजल्ट 100 फीसदी रहा था।

27 May 2024, 09:02:02 AM IST

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र एसएससी परिणाम में कोंकण पिछले साल टॉप पर था

Maharashtra SSC Result 2024 Live: पिछले साल के महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी परिणाम में कोंकण सर्वश्रेष्ठ डिवीजन था। कोंकण में 98.11 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। नागपुर का रिजल्ट सबसे खराब 92.5 प्रतिशत रहा था।

27 May 2024, 08:45:14 AM IST

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा कब हुई थी

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के नतीजों का इंतजार करीब 15 लाख स्टूडेंट्स को है। परीक्षा का आयोजन 1 से 26 मार्च 2024 के दिन किया गया था और नतीजे आज जारी हो रहे हैं। सीट नंबर और मां का नाम डालकर इन्हें चेक कर सकेंगे।

27 May 2024, 08:30:59 AM IST

Maharashtra SSC Result 2024 Live: mahresult.nic.in पर 10वीं रिजल्ट अपलोड करेगा MSBSHSE

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, पुणे (MSBSHSE) ने कल महाराष्ट्र स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षा 2024 के नतीजे घोषित करने की घोषणा कर दी है। जो भी छात्र महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आज रिजल्ट की घोषणा के बाद अपने 1 बजे से अंक देख सकेंगे।  महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर अपलोड करेगा।

27 May 2024, 08:30:45 AM IST

Maharashtra SSC Result 2024 Live: 75 प्रतिशत से ऊपर वाले डिस्टिंक्शन कैटेगरी में आएंगे

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 75 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को डिस्टिंक्शन श्रेणी में रखा जाएगा, और 60 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वालों को प्रथम श्रेणी में रखा जाएगा।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का ग्रेड-वार परिणाम- 
डिस्टिंक्शन : 190570
ग्रेड I: 480631
ग्रेड II: 526425
पास ग्रेड: 132058

27 May 2024, 08:03:14 AM IST

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड दसवीं का रिजल्ट देखने के लिए इन डिटेल्स की पड़ेगी जरूरत

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए आपको जिन डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी वे हैं, सीट नंबर और मां का नाम। इन्हें डालकर आप अपना रिजल्ट रिलीज होने के बाद देख सकते हैं। वेबसाइट लिस्ट
mahresult.nic.in
mahahsscboard.in
results.digilocker.gov.in

27 May 2024, 07:44:37 AM IST

Maharashtra SSC Result 2024 Live: कैसा रहा महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परिणाम

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट 21 मई को घोषित किया था।  इस वर्ष 12वीं में 93.37 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। लड़कियों का पास प्रतिशत 95.44 फीसदी रहा जबकि लड़कों क पास प्रतिशत 91.60 फीसदी रहा। कोंकण रीजन 97.91 प्रतिशत रिजल्ट के साथ एक बार फिर अव्वल रहा। वहीं मुंबई रीजन के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.95 फीसदी रहा, जो महाराष्ट्र बोर्ड के सभी डिविजन में सबसे कम है। महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट में 1.9 लाख से अधिक छात्रों की डिस्टिंक्शन आई है। 

27 May 2024, 07:39:11 AM IST

Maharashtra SSC Result 2024 Live: पिछले साल महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 10,000 स्कूलों में कोई फेल नहीं हुआ था

Maharashtra SSC Result 2024 Live: पिछले साल महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 10,000 स्कूलों में कोई फेल नहीं हुआ था। यहां 100 फीसदी रिजल्ट रहा था।

27 May 2024, 07:37:26 AM IST

Maharashtra SSC Result 2024 Live: पिछले साल लड़कों ने बाजी मारी थी

Maharashtra SSC Result 2024 Live: वर्ष 2023 के महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट की बात करें तो नतीजों में लड़कियां पीछे रह गई हैं। लड़कों का पास फीसदी लड़कियों के पास फीसदी से अधिक रहा था। पिछले साल 92.05 फीसदी लड़कियां और 95.87 फीसदी लड़के पास हुए थे।

27 May 2024, 07:36:16 AM IST

Maharashtra SSC Result 2024 Live: सभी डिविजनों का महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट एक साथ

Maharashtra SSC Result 2024 Live: सभी डिवीजनों पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण के लिए महाराष्ट्र एसएससी परिणाम एक साथ घोषित किए जाएंगे।

27 May 2024, 07:35:46 AM IST

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट का लिंक कितने बजे एक्टिव होगा

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट करीब 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित कर दिया गया है लेकिन परीक्षाफल चेक करने के लिए बोर्ड की ओर से लिंक दोपहर 1 बजे एक्टिव किया जाएगा। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रोल नंबर व अन्य जरूरी डिटेल के साथ तैयार रहें। 1 बजे रिजल्ट का लिंक एक्टिव होगा। 

27 May 2024, 07:30:35 AM IST

Maharashtra SSC Result 2024 Live: इस साल 15 लाख से अधिक स्टूडेंट्स इस परीक्षा में बैठे थे

Maharashtra SSC Result 2024 Live: इस साल 15 लाख से अधिक स्टूडेंट्स इस परीक्षा में बैठे थे। आज उनका रिजल्ट का इंतजार समाप्त होगा। कुछ घंटों बाद महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresults.nic.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकेंगे।

27 May 2024, 07:29:48 AM IST

Maharashtra SSC Result 2024 Live: पिछले तीन सालों का महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट

Maharashtra SSC Result 2024 Live: साल 2021 में महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का पास फीसदी 99.95 पर्सेंट गया था, लेकिन 2022 साल में यह कम हो गया और 96.94 फीसदी रह गया। वर्ष 2023 में 93.83% फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।