नाव चलाने के विवाद में जानलेवा हमला
Prayagraj News - कौशाम्बी के रामगोपाल निषाद ने अपने भाई पर जानलेवा हमले की शिकायत की। 21 फरवरी को बालू मंडी घाट पर नाव बांधने को लेकर विवाद हुआ। राजीव भारतीय ने संजय निषाद पर रॉड से हमला किया और उसे यमुना में फेंक...

कौशाम्बी निवासी रामगोपाल निषाद ने अपने भाई पर जानलेवा हमला की शिकायत करते हुए कीडगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि 21 फरवरी की शाम बालू मंडी घाट यमुना बैंक रोड (काली सड़क) स्थान पर नाव बांधने को लेकर विवाद हो गया। रामगोपाल निषाद की तहरीर के अनुसार, उसका भाई संजय निषाद यमुना बैंक रोड (बालू मंडी) गऊघाट थाना कीडगंज में नाव चलाने का काम करता है। नाव चलाने के रंजिश में गऊघाट निवासी राजीव भारतीय ने संजय निषाद के सिर पर रॉड से हमला किया। इसके बाद बेहोशी हालात में जान से मारने की नीयत से यमुना में फेंक दिया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। किसी तरह संजय निषाद को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।