Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsSamajwadi Party Holds Chaupal to Discuss Policies and Constitution Protection

सपा कार्यकर्ताओं ने लगाई पीडीए चौपाल

Bagpat News - रविवार को समाजवादी पार्टी ने कस्बे में पीडीए की चौपाल लगाई। इस दौरान पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुँचाने पर चर्चा की गई। सपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र देव ने संविधान की रक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतMon, 24 Feb 2025 12:16 AM
share Share
Follow Us on
सपा कार्यकर्ताओं ने लगाई पीडीए चौपाल

कस्बे में रविवार को सपाइयों ने पीडीए की चौपाल लगाई। पीडीए की योजना के तहत समाजवादी पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या डा. शालिनी राकेश ने किया। सपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र देव ने कहा कि आज संविधान बचाने की जरूरत है। कहा कि इसकी लड़ाई सपा नेता अखिलेश यादव लड़ रहे हैं। कहा कि देश-प्रदेश की भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार बढ़ाकर जनता का उत्पीड़न कर रही है। अध्यक्षता रघबीर ठेकेदार ने की। संचालन जितेन्द्र यादव ने किया। चौपाल में जगपाल यादव, राजेन्द्र सभासद, सतीश वाल्मीकि, हरपाल यादव, राशिद सिदिदकी, शकील खान, पायल धामा, राहुल यादव, सुखबीर यादव आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें