Hindi Newsकरियर न्यूज़JAC board 10th 12th model paper 2025 jharkhand board class 10 and 12 sample papers high school inter question paper

JAC Board 10th 12th Model Paper 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के मॉडल प्रश्नपत्र 2025 जारी, Direct Link

  • JAC Board Model Paper 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए छात्रों के लिए मॉडल पेपर जारी कर दिया है। मॉडल पेपर ऑफिशियल वेबसाइट jacexamportal.in पर उपलब्ध कराए गए हैं।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानMon, 6 Jan 2025 02:30 PM
share Share
Follow Us on
JAC Board 10th 12th Model Paper 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के मॉडल प्रश्नपत्र 2025 जारी, Direct Link

JAC Board 10th 12th Model Paper 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए छात्रों के लिए मॉडल पेपर जारी कर दिया है। ये मॉडल पेपर सभी विषयों के लिए पीडीएफ फाइल के रूप में ऑफिशियल वेबसाइट jacexamportal.in पर उपलब्ध कराए गए हैं। मैट्रिक और इंटरमीडिएट के छात्र बोर्ड परीक्षा के लिए अपनी तैयारी करने के लिए मॉडल पेपर की मदद ले सकते हैं।

झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 की शुरुआत 11 फरवरी से होगी और 3 मार्च को समाप्त होगी। जेएसी मैट्रिक की परीक्षा 11 फरवरी 2025 से शुरू होगी और 3 मार्च को खत्म होगी। कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का समय सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक तक निर्धारित किया गया है। इंटरमीडिएट की परीक्षा 11 फरवरी 2025 से शुरू होगी और आखिरी परीक्षा 3 मार्च 2025 को होगी। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक निर्धारित किया गया है।

मॉडल पेपर की मदद से छात्र झारखंड बोर्ड परीक्षा में टॉप मार्क्स प्राप्त कर सकते हैं। आपको जिस भी विषय में परेशानी आ रही है या फिर आपकों कोई विषय बहुत कठिन लगता है तो आप उस विषय का झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं मॉडल पेपर 2025 जरूर हल करें। मॉडल पेपर हल करने से छात्रों को यह आईडिया हो जाएगा कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में उस विषय से किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रश्नपत्र का पैटर्न क्या होगा, प्रश्नपत्र कितने पार्ट्स में बंटा होगा और किस लेवल के प्रश्न पूछे जाएंगे।

झारखंड बोर्ड के मॉडल पेपर 2025 के अनुसार, ज्यादातर विषयों की परीक्षा कुल 80 अंकों की होगी, वहीं होम साइंस की परीक्षा कुल 70 अंकों की होगी। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 80 अंकों की होगी, लेकिन फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बायोलॉजी और कंप्यूटर साइंस विषयों की परीक्षा कुल 70 अंकों की होगी।

ये भी पढ़ें:Board Exam Tips: बोर्ड एग्जाम में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए टिप्स

JAC Board 10th-12th Model Paper 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के मॉडल पेपर 2025 कैसे डाउनलोड करें-

1. सबसे पहले छात्रों को यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacexamportal.in पर जाना होगा।

2. अब आपको "JAC Board Class 10 Model Paper 2025 or JAC Board Class 12 Model Paper 2025" लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. अब अपनी स्क्रीन पर सभी विषयों के लिए मॉडल पेपर 2025 पीडीएफ फाइल लिंक आ जाएंगे।

4. अब आपको जिस विषय का मॉडल पेपर डाउनलोड करना है, आप उस विषय के सामने दिए गए मॉडल पेपर पीडीएफ लिंक पर क्लिक कीजिए।

5. अब आपकी स्क्रीन पर मॉडल पेपर पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।

6. अब आप यूपी बोर्ड मॉडल पेपर 2025 को डाउनलोड कर लीजिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें