Hindi NewsकरियरBSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live : biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी होगा बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live : biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी होगा बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live Updates : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने 1 से 15 फरवरी तक इंटर की परीक्षा आयोजित की थी। अब छात्रों का परिणाम का इंतजार है।

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live : biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी होगा बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट

Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली | Tue, 18 Mar 2025 04:20 PM
हमें फॉलो करें

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live Updates : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 बीएसईबी आधिकारिक वेबसाइट्स results.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी होगा। बिहार बोर्ड की ओर से इंटर परीक्षा के परिणाम की घोषणा इस माह होनी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की ओर से 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 1 से 15 फरवरी 2025 तक करवाया गया था। इसमें 1292313 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। इनमें 6,41,847 लड़कियां और 6,50,466 लड़के हैं। परीक्षार्थियों को अब बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है जो जल्द ही खत्म होने वाला है। बिहार बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए विद्यार्थियों को हर विषय में कम से कम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। उम्मीद की जा रही है कि बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर आने वाले कुछ दिनों में बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट डेट ( Bihar Board 12th Result 2025 date ) पर अपडेट दे सकते हैं। बिहार बोर्ड इंटर स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट उपरोक्त वेबसाइट्स के अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com/career/results/bihar-board-result पर भी चेक कर सकेंगे। अगर आप चाहते हैं कि परिणाम घोषित होते ही आपको अलर्ट आए तो यहां आप अपनी डिटेल्स देकर रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं।

18 Mar 2025, 04:20:33 PM IST

Bihar Board 12th Result 2025 live : 12वीं का रिजल्ट सबसे पहले जारी कर फिर अव्वल आएगा बिहार बोर्ड

Bihar Board 12th Result 2025 live : बिहार बोर्ड इस बार भी 12वीं का रिजल्ट सबसे पहले जारी देश के सभी शिक्षा बोर्डों में अव्वल रहेगा। बिहार बोर्ड ने पिछले साल लगातार सातवीं बार देश में सबसे पहले बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी किए थे

18 Mar 2025, 04:06:00 PM IST

Bihar Board 12th Result 2025 live : प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएगी बीएसईबी 12वीं रिजल्ट की सभी डिटेल्स

Bihar Board 12th Result 2025 live : बिहार बोर्ड हर साल 12वीं रिजल्ट ( इंटर रिजल्ट ) की घोषणा करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करता है जिसमें टॉपर्स के नाम, उत्तीर्ण प्रतिशत, परीक्षा में लिंग-वाइज परफॉर्मेंस, रीचेकिंग, कंपार्टमेंट परीक्षा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है।

18 Mar 2025, 03:14:33 PM IST

Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट के बाद री-चेकिंग का मिलेगा मौका

Bihar Board 12th Result 2025 Live: हिसाब लगाएं कि आपको किस विषय में कितने मार्क्स की उम्मीद है। बिहार बोर्ड इंटर आंसर-की से अनुमान लगाने में आपको मदद मिलेगी। याद करें कि आपका उस विषय का पेपर कैसा गया था। रिजल्ट में अगर उम्मीद से नंबर बहुत कम आते हैं तो आप री-चेकिंग का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। लेकिन आप अपने टीचरों की मदद से अभी से ये हिसाब लगा लें कि विभिन्न विषयों में आपके कितने नंबर आ सकते हैं।

18 Mar 2025, 02:50:42 PM IST

Bihar Board 12th Result 2025 Live: लाइव हिन्दुस्तान पर भी चेक कर सकेंगे रिजल्ट, कराएं रजिस्ट्रेशन

Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड इंटर स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी चेक कर सकेगे। अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट जारी होती ही आपको मोबाइल पर अलर्ट आए तो इसके लिए आप ऊपर दिए गए लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही आपको मोबाइल पर एक SMS आएगा जिसमें दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

18 Mar 2025, 02:50:23 PM IST

Bihar Board 12th Result 2025 Live : 2023 में बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट कैसा रहा

Bihar Board 12th Result 2025 Live : 2023 में बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट का ओवरऑल पास प्रतिशत 83.70 फीसदी रहा था। 2018 का साल ऐसा था जब आधे बच्चे असफल हो गए थे। तब केवल 52.95 फीसदी बच्चे ही हुए थे। इसके बाद 2019 में 79.76 फीसदी, 2020 में 80.04 फीसदी, 2021 में 78.04 फीसदी और 2022 में 80.15 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।

18 Mar 2025, 02:36:47 PM IST

Bihar Board 12th Result 2025 Live : आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट होंगे घोषित

Bihar Board 12th Result 2025 Live : बीएसईबी आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स समेत सभी स्ट्रीम की 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट एक साथ घोषित करेगा। बहुत साल पहले अलग अलग दिन अलग अलग स्ट्रीम के रिजल्ट जारी होते थे।

18 Mar 2025, 01:31:47 PM IST

Bihar Board 12th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट मार्कशीट में जरूर चेक करें ये डिटेल्स

Bihar Board 12th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट मार्कशीट में जरूर चेक करें ये डिटेल्स

अभ्यर्थी का नाम

पिता का नाम

माता का नाम

पर्सनल डिटेल्स

स्कूल का नाम और पता

रॉल नंबर

प्रत्येक विषयों के नंबर

कुल प्राप्तांक

डिवीजन(पास/फेल)

अन्य जानकारियां

18 Mar 2025, 01:31:21 PM IST

BSEB Bihar Board 12th Results 2025 live: यहां मिलेगा बिहार बोर्ड रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक

BSEB Bihar Board 12th Results 2025 live: बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र नीचे बताई गई वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे-

results.biharboardonline.com

secondary.biharboardonline.com

biharboardonline.com

biharboardonline.bihar.gov.in

18 Mar 2025, 12:38:55 PM IST

Bihar Board 12th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट की मार्कशीट और सर्टिफिकेट कहां से मिलेंगे

Bihar Board 12th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा के बाद स्टूडेंट्स अपनी ई-मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। इसका प्रिंट आउट निकालना जरूरी है। हालांकि मार्कशीट की हॉर्डकॉपी उन्हें कुछ दिनों बाद अपने स्कूल से ही मिलेगी। जब तक स्कूल से मार्कशीट नहीं मिलती तब तक ई-मार्कशीट का प्रिंट आउट ही काम आएगा। स्कूल से मार्कशीट के अलावा इंटर पास का सर्टिफिकेट भी मिलेगा। विद्यार्थी स्कूल से जरूर इन्हें ले लें क्योंकि ऑरिजनल हॉर्ड कॉपी यही होंगी।

18 Mar 2025, 12:32:15 PM IST

Bihar Board 12th Result 2025 Live: पिछले साल बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में किसने किया था टॉप

Bihar Board 12th Result 2025 Live: पिछले साल बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में आर्ट्स में पटना के तुषार कुमार ने 96.40 फीसदी अंकों के साथ, साइंस में सीवान के मृत्युंजय कुमार ने 96.20 फीसदी अंकों के साथ और कॉमर्स में शेखपुरा की प्रिया कुमारी ने 95.60 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया था।

18 Mar 2025, 10:46:53 AM IST

Bihar Board 12th Result 2025 Live: मैट्रिक से पहले आएगा बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट

Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पिछले सालों की तरह इस बार भी मैट्रिक से पहले इंटर का रिजल्ट जारी करेगा। मार्च अंत तक इंटर का रिजल्ट जारी होना है। मैट्रिक रिजल्ट अप्रैल में आएगा।

18 Mar 2025, 09:59:06 AM IST

Bihar Board 12th Inter Result 2025 Live: टॉपरों का होगा इंटरव्यू

Bihar Board 12th Inter Result 2025 Live: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने से पहले टॉपरों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। कॉपी चेकिंग में जिन छात्रों को सबसे ज्यादा अंक मिलते हैं उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।

18 Mar 2025, 09:47:27 AM IST

Bihar Board 12th Result 2025 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होगा बिहार बोर्ड इंटर परिणाम

Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 रिजल्ट की घोषणा बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगे। बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजीकृत, उपस्थित और पास छात्रों की संख्या, उत्तीर्ण प्रतिशत, टॉपर्स के नाम बताए जाएंगे।

18 Mar 2025, 09:46:08 AM IST

Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट पिछले साल कैसा रहा था

Bihar Board 12th Result 2025 Live: पिछले साल के बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 की बात करें तो कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.21% था। स्ट्रीम वाइज रिजल्ट की बात करें तो साइंस का रिजल्ट 87.7 फीसदी, कॉमर्स का रिजल्ट 94.88 फीसदी और आर्ट्स का रिजल्ट 86.15 फीसदी रहा।

18 Mar 2025, 09:44:53 AM IST

Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट किस किस डेट को हुआ जारी

Bihar Board 12th Result 2025 Live: बीते वर्षों में बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट किस किस डेट को हुआ जारी

2020- 24 मार्च

2021- 26 मार्च

2022- 16 मार्च

2023- 21 मार्च

2024- 23 मार्च

18 Mar 2025, 09:43:25 AM IST

Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे चेक किया जा सकेगा

Bihar Board 12th Result 2025 Live: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर जाना होगा।

- वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।

- रोल नंबर एवं रोल कोड भरकर सबमिट करना होगा।

- अब आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखने लगेगा। यहीं से आप मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे।

18 Mar 2025, 09:33:31 AM IST

Bihar Board 12th Result Live : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट वेबसाइट लिस्ट

Bihar Board 12th Result Live : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी होने के बाद इन वेबसाइट्स से चेक किया जा सकेगा।

results.biharboardonline.com

biharboardonline.bihar.gov.in

https://www.livehindustan.com/career/results/bihar-board-result

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।