सांसद ने दिशा के सात और सदस्यों को किया मनोनीत
जहानाबाद, निज प्रतिनिधि।सांसद प्रतिनिधि धर्मपाल सिंह यादव ने मंगलवार को बताया कि सदर प्रखंड के गोनवा पंचायत के मुखिया अमरनाथ सिंह, मुठेर पंचायत की मुखिया आशा देवी, रतनी पंचायत की मुखिया गिन्नी देवी के...

जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। स्थानीय सांसद डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद यादव ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) के सात और सदस्यों को मनोनीत किया है और इसकी सूची जहानाबाद के डीएम सह दिशा के पदेन सचिव के पास भेजा है। पिछले वर्ष अक्टूबर माह में मनोनीत किए गए एक सदस्य के साथ अब दिशा के सदस्यों की संख्या आठ हो गई है। सांसद प्रतिनिधि धर्मपाल सिंह यादव ने मंगलवार को बताया कि सदर प्रखंड के गोनवा पंचायत के मुखिया अमरनाथ सिंह, मुठेर पंचायत की मुखिया आशा देवी, रतनी पंचायत की मुखिया गिन्नी देवी के अलावा घोसी के शाहपुर पंचायत के ललित कुमार, काको के मनियावां पंचायत के महेश चौधरी, मखदुमपुर की संजू कोहली और जहानाबाद नगर पर्षद की सदस्य जैनब खातून को दिशा का सदस्य मनोनीत किया गया है और उन्हें जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के मापदंडों के तहत कार्य करने की नसीहत दी गई है। सांसद प्रतिनिधि धर्मपाल सिंह यादव के अलावा राजद नेता पप्पू मलिक व अन्य नेताओं ने ऊक्त मनोरंजन का स्वागत कर इस पर हर्ष व्यक्त किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।