Hindi Newsकरियर न्यूज़bseb bihar board 10th result 2025 check on biharboardonline topper list roll number

Bihar Board 10th Result 2025 toppers: यहां चेक करें रिजल्ट , टॉपर्स के मार्क्स भी देखें

  • matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर जारी हो गया है। आप अपना रिजल्ट यहां आसानी से चेक कर सकते हैं। नीचे दिए गए लिंक पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानSat, 29 March 2025 12:53 PM
share Share
Follow Us on
Bihar Board 10th Result 2025 toppers: यहां चेक करें रिजल्ट , टॉपर्स के मार्क्स भी देखें

‌बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट आज जारी हो गया है। 15 लाख से अधिक उम्मीदवारों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। आप बिहार बोर्ड का रिजल्ट नीचे दिए गए लिंक पर रोल नंबर और रोल कोड के जरिए आसानी से चेक कर सकेंगे। आपको बता दें कि बिहार बोर्ड इस साल अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रहा है। बोर्ड इस साल 10वीं का रिजल्ट पिछले साल से दो दिन पहले जारी कर चुका है।

बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा की टॉपर्स लिस्‍ट भी जारी की है, जिसमें प्रदेश के टॉपर्स के साथ साथ जिलों के टॉपर्स के भी नाम हैं। इसके अलावा आप पास फीसदी भी चेक कर सकते हैं।

यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट
1 साक्षी कुमारी महिला राम नरेश शर्मा जेपीएन हाई स्कूल नरहन, समस्तीपुर 489 97.80 पहला स्थान

2 अंशू कुमारी महिला भूपेन्द्र साह भारतीय इंटर कॉलेज गहिरी 489 97.80 पहला स्थान

3 रंजन वर्मा पुरुष शिव शंकर सिंह उच्च विद्यालय अगिआंव बाजार भोजपुर 489 97.80 पहला स्थान

4 पुनित कुमार सिंह पुरुष संतोष कुमार सिंह आदर्श उच्च विद्यालय बरका राजपुर बक्सर 488 97.60 दूसरा स्थान

5 सचिन कुमार राम पुरुष भूदेव राम उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सिमरिया, चकाई, जमुई 488 97.60 दूसरा स्थान

6 प्रियांशु राज पुरुष राजीव कुमार आर एन एंड पी आर एच/एस जलालाबाद, मुंगेर 488 97.60 दूसरा स्थान

7 मोहित कुमार पुरुष उपेन्द्र पंडित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय टेंगरा, बेलहर, बांका 487 97.40 तीसरा स्थान

8 सूरज कुमार पांडे पुरुष पुष्पेंद्र कुमार उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बसबेरवा, बांका 487 97.40 तीसरा स्थान

9 खुशी कुमारी महिला संजय प्रसाद आरआर हाई स्कूल गोरारी रोहतास 487 97.40 तीसरा स्थान

10 1 प्रियांशु रंजन पुरुष तेज नारायण बोसाक आरके हाई स्कूल, आजमनगर 487 97.40 तीसरा स्थान

11.रोहित कुमार पुरुष संजय कुमार सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई 487 97.40 तीसरा स्थान

- matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर जाएं।

- मैट्रिक रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।

- अपना रोल नंबर व रोल कोड डालें। सब्मिट पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

पिछले साल के परिणाम की बात करें तो बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 के नतीजे 31 मार्च 2024 को घोषित किए गए, जहां कुल मिलाकर 82.91 % छात्रों को सफलता मिली। 2023 की तुलना में सफलता का प्रतिशत लगभग 2 फीसदी बढ़ा। जिला स्कूल पूर्णिया के शिवंकर कुमार ने 97.80 प्रतिशत (489) अंक लाकर राज्यभर में पहले स्थान पर रहे। वहीं दूसरे स्थान पर समस्तीपुर जिले के वी हाई स्कूल मोवाजीदपुर नॉर्थ के आदर्श कुमार (97.60 प्रतिशत - 488 अंक) रहे।

अगला लेखऐप पर पढ़ें