Assam CEE 2025 Result: असम सीईई 2025 रिजल्ट astu.ac.in पर जारी, Direct Link
Assam CEE 2025 Result: असम साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी (ASTU) की ओर से आज 15 मई 2025 को कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (CEE), 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

Assam CEE Result 2025 OUT: असम साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी (ASTU) की ओर से आज 15 मई 2025 को कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (CEE), 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट astu.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।
Assam CEE 2025 Result Direct Link
छात्रों की रैंक उनके द्वारा मैथमेटिक्स, फिजिक्स और केमिस्ट्री में प्राप्त अंकों के आधार पर तय की जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास 29 मई, 2025 से पहले 300 रुपये का प्रोसेसिंग शुल्क जमा करके अपनी ओएमआर आंसर शीट की फोटोकॉपी के लिए आवेदन करने का ऑप्शन है।
टाई-ब्रेकिंग के नियम में, यह अनुक्रम फॉलो होगा-
1. मैथमेटिक्स में अधिक अंक
2. फिजिक्स में अधिक अंक
3. केमिस्ट्री में अधिक अंक
4. पहले जन्मतिथि वाले को (अधिक उम्र वाले को)
5. नाम का अल्फाबेट ऑर्डर
असम सीईई 2025 फाइनल आंसर की-
मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए, ASTU ने असम CEE 2025 की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक ASTU वेबसाइट पर जाकर और "Final Answer Key- CEE 2025" सेक्शन में जाकर इसे चेक कर सकते हैं। वहां, उन्हें फाइनल आंसर की का एक पीडीएफ लिंक मिलेगा, जिसे सीधे ब्राउज़र में खोला जा सकता है। भविष्य के लिए, उम्मीदवारों को पीडीएफ फाइल डाउनलोड या प्रिंट करने की सलाह दी जाती है।
Assam CEE 2025 Result: असम सीईई परीक्षा 2025 का रिजल्ट कैसे चेक करें-
1. सबसे पहले आप को ATSU की ऑफिशियल वेबसाइट astu.ac.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आप को होम पेज पर असम सीईई परीक्षा 2025 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. अब आपको एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।
4. अब आप के सामने आपका असम सीईई परीक्षा 2025 का स्कोरकार्ड ओपन हो जाएगा।
5. अब आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लीजिए।
6. भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।