दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट की एफआईआर दर्ज
दरौंदा में एक विवाहिता के साथ दहेज के लिए मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता रीमा की शादी 2022 में दिनेश गिरी से हुई थी, जिसके बाद से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। एफआईआर में...
Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानFri, 16 May 2025 01:11 PM

दरौंदा, एक संवाददाता। दरौंदा थाने में दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट करने की एफआईआर दर्ज कराई गई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहन मठिया निवासी विक्रम पर्वत के पुत्र त्रिभुवन पर्वत में एफआईआर में कहा है कि मेरी लड़की रीमा की शादी 2022 में रामगढा निवासी रामविचार गिरी के पुत्र दिनेश गिरी के साथ हुई। शादी के बाद से ही दहेज के लिए मेरी पुत्री को प्रताड़ित किया जाता रहा है। दहेज के लिए मेरी पुत्री के साथ मारपीट भी की जाती रही। एफआईआर में दिनेश गिरी, राम विचार गिरी, हीरामती देवी, रूबी देवी को नामजद किया गया है।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।