किशोरी से दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज
Kausambi News - करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने किशोरी को खेतों से लौटते समय पकड़कर दुराचार किया और बाद में धमकी दी। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने...
करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ सप्ताह भर पूर्व गांव के ही युवक ने दुराचार किया था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी व उसके पिता के खिलाफ गुरुवार को केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी आठ मई की शाम को खेतों से वापस आ रही थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उसको पकड़ लिया। किशोरी को उठा ले जाकर दुराचार किया। इसके बाद धमकी देते हुए उसको छोड़ दिया। किशोरी ने आपबीती अपने पिता को बताई। वह उलाहना देने आरोपी के पिता के पास गए।
आरोप है कि आरोपी के पिता ने मारपीट का प्रयास करते हुए उसको घर से भगा दिया। मामले की नामजद तहरीर आरोपी व उसके पिता के खिलाफ दी गई। पुलिस ने गुरुवार की रात एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।