2 करोड़ 22 लाख की लागत से देवघरा में गेस्ट हाउस निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास
या गया जिससे पर्यटक इस जगह पर रुक कर हजारों फीट की ऊंचाई पर अवस्थित भगवान भोलेनाथ की दर्शन एवं शिवगंगा का लुफ्त उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि

टेटिया, बंबर एक संवाददाता। प्रखंड के नोनाजी पंचायत अंतर्गत उंचेश्वरनाथ मंदिर देवघरा के प्रांगण मे गुरुवार को भवन निर्माण विभाग की ओर से 2 करोड़ 22 लाख की लागत से चार कमरे का गेस्ट हाउस निर्माण कार्य का शिलान्यास गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ने। मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि उच्चेश्वर नाथ मंदिर देवघरा को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। इसके तहत कई योजनाएं पहले से संचालित है। गुरुवार को 2 करोड़ 22 लाख 34,200 रुपये की लागत से चार कमरे का गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य का कार्य आरंभ किया गया जिससे पर्यटक इस जगह पर रुक कर हजारों फीट की ऊंचाई पर अवस्थित भगवान भोलेनाथ की दर्शन एवं शिवगंगा का लुफ्त उठा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इसके विकास के लिए और भी कई योजनाएं संचालित की जाएंगी। भवन निर्माण विभाग की ओर से यह कार्य कराए जा रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार का चौमुखी विकास हो रहा है, शिक्षा, स्वास्थ्य ,सड़क ,बिजली के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बन चुकी है वही रोजगार एवं नौकरियों के लिए भी काफी प्रयास किया जा रहे हैं । वहीं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी काफी कार्य किए गए हैं। मौके पर प्रखंडअध्यक्ष संजय सिंह, विधायक प्रतिनिधि विनोद सिंह, जिला 20 सूत्री सदस्य पंकजसिंह, नोनाजी पंचायत के मुखिया सुरेश यादव, सरपंच जय हिंद यादव, पूर्व मुखिया नित्यानंद यादव आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।