चोरी की दो बाइक के साथ दो चोर व एक नशेबाज गिरफ्तार
मधुबन में गड़हिया बाजार थाना की पुलिस ने चोरी की दो अपाचे बाइक के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोर विकास कुमार और रंजन कुमार हैं। एक अन्य आरोपी दीपक कुमार भागने में सफल रहा। एक बाइक...
मधुबन,निसं। गड़हिया बाजार थाना की पुलिस ने चोरी की दो अपाचे बाइक के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर गुरूवार को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आदत्यि कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बाइक चोर सेमरा ग्राम का विकास कुमार व मोहनवा ग्राम का रंजन कुमार है। दोनों की गिरफ्तारी गश्ती के दौरान पुनास पुल के पास से की गयी है। उसका एक साथी सेमरा ग्राम का दीपक कुमार पुलिस को देखकर फरार होने में सफल रहा। बताया कि एक अपाचे बाइक राजेपुर थाने के महमदपुर मझौलिया ग्राम के जयनारायण प्रसाद की है। जिसे चोरों ने चुरायी है।
दूसरी अपाचे बाइक का सत्यापन किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने एक नशेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नशेबाज मोहनवा ग्राम का विकास यादव है। उसकी गिरफ्तारी चौहनिया ग्राम से की गयी है। तीनों गिरफ्तार को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।