हर घर झंडा महाभियान को मिल रहा जनता का साथ और समर्थन
हर घर झंडा महाभियान को मिल रहा जनता का साथ और समर्थन

बड़हिया, एक संवाददाता। बिहार प्रदेश कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे महाभियान हर घर झंडा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को नगर परिषद क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व बिहार प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने किया। अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और कांग्रेस पार्टी का झंडा उनके घरों पर लगाया। साथ ही कांग्रेस पार्टी की बहुआयामी सोच, जनकल्याणकारी नीतियों और गरीब, मजदूर, किसान एवं वंचित वर्गों के प्रति समर्पण को लेकर जागरूकता फैलाई गई। कार्यक्रम के बीच वरिष्ठ कांग्रेसी मनीष सिंह उर्फ चुन्नू सिंह, विपिन सिंह, सुजीत कुमार, पप्पू शर्मा आदि शामिल थे।
लोगों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और अभियान को भरपूर समर्थन दिया। मनोज कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव मजदूरों, कामगारों और गरीबों के हक की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। उन्होंने बताया कि बिहार प्रदेश कांग्रेस के ऊर्जावान अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध दलित नेता राजेश राम, बिहार प्रभारी श्री कृष्णा अल्लाबरू, सह प्रभारी शाहनवाज आलम और कोऑर्डिनेटर विकास कुमार के नेतृत्व में पार्टी गरीबों, किसानों और श्रमिक वर्ग के हितों के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत बनाने की शपथ ली। साथ ही हर घर झंडा महाभियान को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।