BJP Strengthens Organization New District President Honored in Jahangabad Meeting संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए बनाई गई कार्य योजना, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsBJP Strengthens Organization New District President Honored in Jahangabad Meeting

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए बनाई गई कार्य योजना

जिला कार्यसमिति की बैठक में नव निर्वाचित अध्यक्ष का किया गया अभिनंदन, भाजपा कार्यालय में गुरुवार को जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ने की।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादThu, 15 May 2025 11:33 PM
share Share
Follow Us on
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए बनाई गई कार्य योजना

जिला कार्यसमिति की बैठक में नव निर्वाचित अध्यक्ष का किया गया अभिनंदन विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा की मजबूती के लिए एक-एक कार्यकर्ता का योगदान आवश्यक है जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। भाजपा कार्यालय में गुरुवार को जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य अनिल शर्मा एवं विधान पार्षद प्रमोद चंद्रवंशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर धीरज कुमार को नए दायित्व की बधाई दी एवं अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर विधान परिषद अनिल शर्मा ने कहा कि किसी भी बड़े संगठन की मजबूती के लिए सामूहिक दायित्व आवश्यक है। यही कारण है कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा की मजबूती के लिए एक-एक कार्यकर्ता का योगदान आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस सफलता के लिए हमारे पूर्वजों ने भी बड़ा योगदान दिया है जिसे हमें नहीं भूलना चाहिए। डॉ प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत बीजेपी आज इस मुकाम पर पहुंची है, संगठन की कार्य योजना एवं आगामी कार्यक्रम के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया गया। कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तिकरण कार्ययोजना का मूल मंत्र दिया गया। उन्होंने कहा कि जिले के तीनों विधानसभा में एनडीए के प्रत्याशी को प्रत्येक बूथ पर विजय बनाना हम लोगों का लक्ष्य है। संगठन को मजबूत एवं धारदार बनाने के लिए आगामी 4 महीने का समय पार्टी के हित में देने का आहान किया गया ।समारोह में उपस्थित कर्मठ कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भाजपा के विधान परिषद सदस्य अनिल शर्मा ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए एकजुट प्रयास की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि भाजपा किसी परिवार या किसी जाति की पार्टी नहीं है बल्कि इस पार्टी का आम कार्यकर्ता भी पार्टी के सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है। इस कार्यक्रम में लोकसभा प्रभारी नवीन केसरी जिला प्रभारी सीताराम पांडे निवर्तमान जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव, पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश शर्मा ,पूनम सिन्हा, रामशुभग शर्मा, अनिल ठाकुर, सोहन प्रसाद काकू, शैलेश कुमार, कविंद्र प्रजापति, कृष्णकांत राय, मंजू देवी ,सर्वेश वर्मा, बृजेश कुमार, विजय सत्कार , मनोज पासवान ,पुष्पा कश्यप ,मुन्नी चंद्रवंशी, कृष्णकांत कुमार ,महेंद्र कुमार, जयप्रकाश केसरी, शुभम राज मिठू, निरंजन कुमार बबलू, रवि शंकर चौहान ,विनोद पाठक,रवि चंद्रवंशी, रवि शेखर, गौरव कुमार, सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद रहे। फोटो- 15 मई जेहाना- 11 कैप्शन- शहर स्थित भाजपा कार्यालय में नये जिलाध्यक्ष व विधान पार्षद सदस्य व अन्य नेताओं का माला पहना स्वागत करते कार्यकर्ता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।