Governor Arif Mohammad reached Deputy CM Vijay Sinha Dahi Chudha feast said will also go to Maha Kumbh विजय सिन्हा के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद, बोले- महाकुंभ भी जाएंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGovernor Arif Mohammad reached Deputy CM Vijay Sinha Dahi Chudha feast said will also go to Maha Kumbh

विजय सिन्हा के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद, बोले- महाकुंभ भी जाएंगे

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के दही-चूड़ा भोज में आज राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शामिल हुए । इस दौरान उन्होने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने कहा कि वो महाकुंभ में भी शामिल होने प्रयागराज जाएंगे। जहां वो पूरे 3 दिन तक रुकेंगे।

sandeep लाइव हिन्दुस्तानMon, 13 Jan 2025 02:58 PM
share Share
Follow Us on
विजय सिन्हा के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद, बोले- महाकुंभ भी जाएंगे

14 जनवरी को मकर संक्रांति का महापर्व है। बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के आवास पर सोमवार को दही-चूड़ा भोज का कार्यक्रम हुआ। जिसमें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी शामिल हुए। इस मौके पर उन्होने बिहार और देशवासियों को मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शामिल होने के सवाल पर उन्होने कहा कि वो तो महाकुंभ में जा ही रहे हैं। जहां वो 3 दिन तक रुकेंगे।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने कहा कि एक श्रद्धेय संत के आमंत्रण पर वो महाकुंभ जाएंगे। इस दौरान वो तीन दिनों तक रुकेंगे। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के आवास पर दही-चूड़ा भोज के दौरान आयोजित सांस्कृति कार्यक्रम का भी आनंद लिया। राज्यपाल ने कहा कि ऐसा ही कार्यक्रम राजभवन में भी कराएंगे। आपको बता दें आज उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के आवास पर चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया गया था। सुबह ही विजय सिन्हा के आवास पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें:प्रशांत किशोर से राज्यपाल ने की अनशन तोड़ने की अपील, जन सुराज टीम से बोले आरिफ
ये भी पढ़ें:चार यूनिवर्सिटी में VC बहाल, सीएम नीतीश से परामर्श कर गवर्नर ने की नियुक्ति

इस भोज में सीएम नीतीश, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित एनडीए के तमाम नेता मौजूद रहे। इस दौरान विजय सिन्हा ने सबकी का स्वागत किया और दही-चूड़ा परोसा। बिहार में नेताओं की ओर से चूड़ा- दही भोज का आयोजन करना परंपरा रही है। एनडीए के अन्य नेता भी चूड़ा-दही भोज का आयोजन कर रहे हैं। वहीं राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की ओर से मकर संक्रांति के मौके पर मंगलवार को दही-चूड़ा का भोज होगा। दस सर्कुलर रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर यह आयोजन होगा। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार इसमें स्थानीय लोग ही शामिल होंगे। आयोजन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।