Women s Empowerment Program Held in Mahison Village Bihar महिसोना गांव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsWomen s Empowerment Program Held in Mahison Village Bihar

महिसोना गांव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन

महिसोना गांव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायSun, 18 May 2025 05:52 AM
share Share
Follow Us on
महिसोना गांव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन

लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सदर प्रखंड के महिसोना गांव में शनिवार को ग्रामीण विकास विभाग ने महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। आईसीडीएस डीपीओ सह नोडल पदाधिकारी मिशन शक्ति बंदना पांडेय ने जीविका दीदी को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना परिवार या देश भला नहीं हो सकता है। इसलिए परिवार और देश को आगे बढ़ाने के लिए महिला सशक्तिकरण पर बल दिया जा रहा है। आप सभी अपने गांव के विकास के लिए बची योजना से अवगत कराने में अपनी भूमिका निभाए। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बेटी एक ऐसा अनमोल रत्न है जिसके बिना सृष्टि की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।

आज महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजना चलाई जा रही है। जिसके मदद से महिला आगे बढ़ रही है। कोई भी जीविका दीदी बाल विवाह को बढ़ावा नहीं दें।इसके रोकथाम के लिए आगे आएं। आंगनवाड़ी, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के बारे में भी जानकारी दिया। महिला एवम बाल विकास निगम डीपीएम मनोज कुमार सिन्हा ने नारी शक्ति योजना अंतर्गत संचालित योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। अल्पावास गृह, पुनर्वास योजना, पालना घर एवं कौशल विकास प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दिया। कौशल विकास प्रशिक्षण जानकारी देते हुए कहा कि आज लड़किया कौशल प्रशिक्षण कर सशक्त हो रही है। जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने बताया कि महिला संवाद का मुख्य उद्देश्य है कि सभी जीविका दीदी महिला सशक्तिकरण के दिशा में किए गए कार्यों को जाने और क्या कमी है उसको बताएं। बाल लिंगानुपात एवं बेटी की महत्ता जैसे मुददे पर भी जीविका दीदी को बताया गया। मिशन शक्ति योजना अंतर्गत संचालित योजना डिस्ट्रिक हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित योजना को महिला व किशोरी तक पहुंच को आसान बनाना है। महिला हेल्पलाइन टॉल फ्री 181 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी तरह के योजना के बारे में जानकारी के लिए कार्यालय अवधि में कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन हिंसा से संबधित मदद के लिए कभी भी कॉल किया जा सकता है। मौके पर वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार, महिला पर्यवेक्षिका सुजाना वर्मा, प्रखंड समन्वयक, अधिकार केंद्र के शारदा कुमारी, सामुदायिक समन्वयक संतोष कुमार, परी कुमारी, फूल कुमारी, माला कुमारी, शंकर कुमार, लक्ष्मी कुमारी, इमली कुमारी एवं गणपति सहित अन्य लोग मौजूद थर। अंत में बाल विवाह, महिला हिंसा के खिलाफ सामूहिक शपथ दिलाया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।