Woman Goes Missing After Returning to In-Laws House Family Fears Foul Play मायके से ससुराल पहुंची महिला गायब हुई, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsWoman Goes Missing After Returning to In-Laws House Family Fears Foul Play

मायके से ससुराल पहुंची महिला गायब हुई

Bareily News - फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। मायके से सुसराल पहुंची महिला अचानक गायब हो गई। भाई को सुसराल वाले संतोष जनक जवाब नहीं दे सके। भाई ने बहन के साथ अनहोनी की

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीSun, 18 May 2025 05:52 AM
share Share
Follow Us on
मायके से ससुराल पहुंची महिला गायब हुई

फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। मायके से सुसराल पहुंची महिला अचानक लापता हो गई। भाई को सुसराल वाले संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। भाई ने बहन के साथ अनहोनी की आशंका व्यक्त कर थाने में तहरीर दी। लखीमपुर खीरी के थाना पलिया के गांव कंपनी फार्म गजरौरा निवासी किशन गुप्ता ने बताया पांच साल पहले उनकी बहन का विवाह औंध निवासी संजय सिंह से हुआ था। पति ने नशे की लत के चलते सारी जमीन बेंच दी। गत सात अप्रैल को संजय सिंह उनकी बहन को बुलाकर औंध लाए। शनिवार को वह अपने छोटे भाई के साथ बहन की सुसराल पहुंचे। उसका पति नशे धुत्त था।

उसने बहन के बारे में संतुष्ट जवाब दिया। वह गाली गलौज करने लगा। भाई ने बताया उनकी बहन आठ अप्रैल से गायब है। लेकिन सुसराल वालो की न तो पुलिस को सूचना दी न मायके वालों को। उन्होने अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।