Ministers Satish Chandra Dubey and Janak Ram Visit Bodh Gaya for Development Discussions बोधगया में भाजपा जिलाध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsMinisters Satish Chandra Dubey and Janak Ram Visit Bodh Gaya for Development Discussions

बोधगया में भाजपा जिलाध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

बोधगया, निज प्रतिनिधि। मगध यूनिवर्सिटी में आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होने केंद्रीय कोयला

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाSun, 18 May 2025 09:05 PM
share Share
Follow Us on
बोधगया में भाजपा जिलाध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

बोधगया, निज प्रतिनिधि। मगध यूनिवर्सिटी में आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होने केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे व बिहार के एससी-एसटी मंत्री जनक राम बोधगया पहुंचे। दोनों मंत्रियों से भाजपा जिलाध्यक्ष (पूर्वी) विजय कुमार मांझी ने शिष्टाचार मुलाकात की और उनका स्वागत किया। मुलाकात के दौरान जिलाध्यक्ष ने संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ-साथ गयाजी जिला एवं बोधगया क्षेत्र के विकास से संबंधित बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी मंत्रियों को दी। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों, जमीनी कार्यों और क्षेत्र की प्राथमिक जरूरतों पर भी चर्चा की। जिलाध्यक्ष दोनों मंत्री ने बोधगया और गयाजी जिले के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुधांशु कुमार मिश्र सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।