प्रभात कुमार पांडेय बने इंडिया गठबंधन के जिलाध्यक्ष
प्रभात कुमार पांडेय बने इंडिया गठबंधन के जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार पांडेय बने इंडिया गठबंधन के जिलाध्यक्ष

प्रभात कुमार पांडेय बने इंडिया गठबंधन के जिलाध्यक्ष बैठक में 14 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल स्थापित करने के लिए रविवार को इंडिया गठबंधन से जुड़े दलों की सीपीआई के जिला कार्यालय में बैठक की गई। बैठक में सर्वसम्मति से सीपीआई के जिला सचिव प्रभात पांडेय को इंडिया गठबंधन का जिलाध्यक्ष तो राजद के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही 14 सदस्यीय जिला समन्वय समिति का गठन किया गया है। समिति में रामसागर यादव, रामप्रसाद महतो, प्रभात कुमार चंद्रवंशी, रौशन कुमार, वीरबल शर्मा, अरुण यादव, विजय कुमार विजय, कमलेश प्रसाद, गुलेश्वर यादव, पप्पु चौहान, शशि चौहान और अशोक कुमार आजाद को शामिल किया गया है।
बैठक में पहलगांव के मृतकों और सीपीआई नेता राजकुमार पांडेय के निधन पर श्रद्धाजंलि अर्पित की गयी। बैठक में 20 मई को होने वाले मजदूरों की हड़ताल को स्थगित कर अब नौ जुलाई को करने का निर्णय लिया गया। वहीं, बैठक में सैनिकों पर भाजपा नेताओं द्वारा दिये जा रहे गलत बयान के खिलाफ 20 मई को कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक प्रतिरोध मार्च निकालने का निर्णय लिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।