Teacher Shot During Attempted Robbery in Purnia District Possible Election-Related Motive बदमाशों ने भरगामा के शिक्षक पर गोली चलाकर गंभीर रूप से किया घायल, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsTeacher Shot During Attempted Robbery in Purnia District Possible Election-Related Motive

बदमाशों ने भरगामा के शिक्षक पर गोली चलाकर गंभीर रूप से किया घायल

पूर्णिया जिले के जानकीनगर स्थित एक शिक्षक जुनेद आलम को लूटपाट के दौरान नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के बाद घायल शिक्षक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जुनेद की बहन ने इस हमले के पीछे पंचायत...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाFri, 16 May 2025 01:33 AM
share Share
Follow Us on
बदमाशों ने भरगामा के शिक्षक पर गोली चलाकर गंभीर रूप से किया घायल

लूटपाट के दौरान मारी गयी गोली, पूर्णिया जिले के जानकीनगर स्थित मवि चैनपुरा में है कार्यरत भरगामा, एक संवाददाता गुरुवार सुबह स्कूल जाने के दौरान नकाबपोश बदमाशों ने भरगामा प्रखंड के वीरनगर पूर्वी पंचायत वार्ड संख्या 12 निवासी शिक्षक जुनेद आलम पर गोली चलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनते ही क्षेत्र सनसनी फैल गयी। घटना के तुरंत बाद शिक्षिक के परिजन व अन्य इलाज कराने उसे बाहर ले गया हैं। पीड़ित शिक्षक के घर सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों ने बताया कि जुनेद पूर्णिया जिले के जानकीनगर स्थित मध्य विद्यालय चैनपुरा में कार्यरत हैं। प्रतिदिन की तरह मर्निंग क्लास लेने के लिए घर से बाइक से विद्यालय जा रहे थे।

इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने रास्ते में रोककर उन्हें लूटपाट का प्रयास किया। शिक्षक को जब घटना पर संदेह हुआ तो उन्होंने बाइक की रफ्तार तेज कर भागने की कोशिश की। लेकिन बदताशों ने पीछा करते हुए उन पर गोली चला दी। गनीमत रही कि बदमाशों द्वारा चलाई गयी गोली सीधे जुनेद आलम की कमर में लगी। सीने व सिर में लगती तो फिर घटना और बड़ी हो जाती है। गोली लगने के बाद शिक्षक घायल होकर नीचे गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल शिक्षक को तत्काल मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जुनेद आलम दो भाई हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल पहुंच गए। इस घटना के बाद घर के लोग बदहवाश है। घायल शिक्षक की बहन मोजीना खातून ने इस हमले के पीछे पंचायत चुनाव से जुड़ी रंजिश की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि जुनेद की पत्नी ने पूर्व में पंचायत चुनाव लड़ा था, जिसमें वे कुछ मतों से पराजित हो गई थीं। हाल ही में पंचायत के वर्तमान मुखिया के निधन के बाद संभावित उपचुनाव की चर्चा शुरू हुई और जुनेद आलम ने एक बार फिर अपनी पत्नी को मुखिया पद के लिए तैयार करना शुरू कर दिया था। वे पंचायत में सक्रिय रूप से लोगों से संपर्क कर रहे थे और तेजी से लोकप्रियता भी हासिल कर रहे थे। मोजीना का मानना था कि चुनावी माहौल को प्रभावित करने और जुनेद आलम को रास्ते से हटाने के लिए यह जानलेवा हमला किया गया है। हालांकि डराने के उद्देश्य से फायरिंग की भी बात हो सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।