Bird Flu Alert Sheikha Lake Closed for Tourists in Aligarh for One Week बर्ड फ्लू का खतरा, शेखा झील पर लगा ताला, Aligarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsBird Flu Alert Sheikha Lake Closed for Tourists in Aligarh for One Week

बर्ड फ्लू का खतरा, शेखा झील पर लगा ताला

Aligarh News - फोटो... एक सप्ताह तक के लिए बंद की गई झील पक्षियों की निगरानी करने के

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Fri, 16 May 2025 01:41 AM
share Share
Follow Us on
बर्ड फ्लू का खतरा, शेखा झील पर लगा ताला

फोटो... एक सप्ताह तक के लिए बंद की गई झील पक्षियों की निगरानी करने के दिए निर्देश अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। गोरखपुर के शहीद अशफक उल्ला खां प्राणी उद्यान में बर्ड फ्लू से बाघिन की मौत होने के बाद अलर्ट जारी हो गया। अलीगढ़ में शेखा झील को तत्काल प्रभाव से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। पक्षी स्थलों को सेनेटाइज किया जाएगा। बर्ड फ्लू की जानकारी होते ही मुख्य सचिव में सभी अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस की। सभी को निर्देशित किया कि प्रदेश में एन-5 एवियन एन्फ्लूएंजा वायरस के प्रसार की आशंका बनी हुई है। निर्देश दिए कि शेखा झील को एक सप्ताह के लिए बंद किया जाए।

सभी पक्षी स्थलों को सेनेटाइज किया जाए। शेखा झील में रोज 40 से 50 पर्यटक घूमने आते हैं। इस समय वहां पर स्टोर्क, स्पॉट बिल, ब्लेकनेट स्टोर्क, पेन्थिक स्टोर्क, सारस और लोकल चिड़िया हैं। प्रभागीय निदेशक नवीन प्रकाश शाक्य के मुताबिक इसके अतिरिक्त क्षेत्र में किसी वन्य जीव या बर्ड फ्लू से संबंधित पक्षी या जीवों की असामान्य मृत्यु होती है तो उसकी जांच की जाएगी। अधीनस्थों को इसके लिए निर्देशित किया गया है। तय समय तक शेखा झील में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक रहेगी। पक्षी स्थलों को सेनेटाइज कराया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।