इनपुट : नालंदा में पानी पाताल की ओर, औसत जलस्तर 42 फीट से नीचे
नालंदा में पानी पाताल की ओर, औसत जलस्तर 42 फीट से नीचे नालंदा में पानी पाताल की ओर, औसत जलस्तर 42 फीट से नीचे नालंदा में पानी पाताल की ओर, औसत जलस्तर 42 फीट से नीचे नालंदा में पानी पाताल की ओर, औसत...

इनपुट : नालंदा में पानी पाताल की ओर, औसत जलस्तर 42 फीट से नीचे बिहारशरीफ। बढ़ती गर्मी के बीच नालंदा में भू-जलस्तर तेजी से पाताल की ओर जा रहा है। औसत जलस्तर 42 फीट से नीचे चला गया है। पीएचईडी द्वारा जारी जलस्तर के आंकड़ों के अनुसार मार्च से 15 मई यानी डेढ़ माह में करीब दो फीट जलस्तर खिसका है। जबकि, पिछले साल इस समय औसत जलस्तर करीब 40 फीट के आसपास था। नौबत ऐसी कि परबलपुर, बेन, इस्लामपुर व एकंगरसराय प्रखंड की करीब 41 पंचायतें डेंजर जोन में आ गयी हैं। यहां 50 फीट या उससे भी नीचे जलस्तर है।
गिरते जलस्तर के कारण हैंडपम्प और नल-जल की बोरिंग पानी उगलने में फेल हो रही है। पीएचईडी द्वारा छोटे प्रखंडों में एक-एक तो बड़े में दो-दो चापाकल मरम्मत गैंग को तैनात किया गया है। हालांकि, आमलोगों की शिकायत है कि सूचना देने के बाद भी मरम्मत गैंग समय पर चापाकलों को ठीक करने में रुचि नहीं दिखाते हैं। जिले में छोटी-बड़ी 40 नदियां हैं। लेकिन, एक भी नदी में पानी नहीं है। आग उगलती गर्मी के बीच तालाब व पोखरों से भी पानी तेजी से खत्म हो रहा है। इधर, जिले में मांग के अनुसार बिजली मिल रही है। शहरी क्षेत्र में 21 से 22 घंटे तो ग्रामीण में 20 से 21 घंटे बिजली दी जा रही हैं। हालांकि, गर्मी के कारण फ्यूज कॉल व ट्रीपिंग की समस्या बढ़ी है। तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए दिनभर में कई बार बिजली काटी जाती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।