रिवाइज: खेलो इंडिया: हॉकी में ओडिशा और हरियाणा ने जीते गोल्ड, मध्यप्रदेश-पंजाब ने लिए ब्रॉन्ज
खेलो इंडिया: हॉकी में ओडिशा और हरियाणा ने जीते गोल्ड, मध्यप्रदेश-पंजाब ने लिए ब्रॉन्जखेलो इंडिया: हॉकी में ओडिशा और हरियाणा ने जीते गोल्ड, मध्यप्रदेश-पंजाब ने लिए ब्रॉन्जखेलो इंडिया: हॉकी में ओडिशा और...

खेलो इंडिया: हॉकी में ओडिशा और हरियाणा ने जीते गोल्ड, मध्यप्रदेश-पंजाब ने लिए ब्रॉन्ज लड़कों में हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को 1-0 से हराकर जीता गोल्ड लड़कियों के फाइनल में शिवानी लुगुन के बराबरी के बाद ओडिशा ने मारी बाजी फोटो: खेल 01: राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों से मुलाकात कर उत्साह वर्धन करते हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह व अन्य। खेल 02: राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में विजेता खिलाड़ियों के साथ ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार व अन्य। खेल 03: राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हॉकी मैच का रोमांचक दृश्य। राजगीर, निज संवाददाता। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत मंगलवार को राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हॉकी के अंतिम दिन के मुकाबले काफी रोमांचक रहे।
लड़कियों के फाइनल में ओडिशा ने शूटआउट में झारखंड को हराकर गोल्ड पदक जीता। जबकि हरियाणा के लड़कों ने उत्तर प्रदेश को 1-0 से मात देकर विजेता खिताब पर कब्जा कर गोल्ड मेडल जीता। लड़कियों के फाइनल में ओडिशा ने जीता गोल्ड: झारखंड और ओडिशा के बीच खेला गया लड़कियों का हॉकी फाइनल मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। दोनों टीमों ने मजबूत डिफेंस के साथ मुकाबले की शुरुआत की और पहला हाफ बिना गोल के समाप्त हुआ। तीसरे क्वार्टर में झारखंड की संगीता कुमारी ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल किया। चौथे क्वार्टर में ओडिशा की शिवानी लुगुन ने बराबरी का गोल दागा। निर्धारित समय खत्म होने तक स्कोर 1-1 रहा। शूटआउट में ओडिशा ने 3-1 से जीत दर्ज कर गोल्ड पदक अपने नाम किया। ओडिशा की टीम ने कहा कि हमने बराबरी के बाद भी धैर्य नहीं खोया। शूटआउट में हमने शानदार तरीके से खेला और ओडिशा की हॉकी की परंपरा को समृद्ध किया। लड़कों के फाइनल में हरियाणा ने गोल्ड पदक जीता: लड़कों के फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने सधे हुए प्रदर्शन के दम पर उत्तर प्रदेश को 1-0 से शिकस्त दी। मैच का एकमात्र गोल दूसरे क्वार्टर में आया, जब हरियाणा के मिडफील्डर ने एक सटीक पास पर शानदार फील्ड गोल किया। इसके बाद हरियाणा की डिफेंस ने उत्तर प्रदेश के कई हमलों को नाकाम करते हुए बढ़त बनाए रखी और गोल्ड मेडल जीत लिया। बिहार का आयोजन बढ़िया, स्टेडियम भी बेहतर: कप्तान पंकज शर्मा के नेतृत्व में हरियाणा की टीम ने पूरे मैच में संतुलन बनाए रखा और निर्णायक गोल कर खिताबी जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि हम यहां जीतने के लिए आए थे और हमने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया। हमारे कोच गुरबाज सिंह ने हमें अच्छी ट्रेनिंग दी और हमेशा हमें ट्रैक पर रखा। हम इस जीत के जरिए उन्हें सम्मानित करना चाहते थे। राजगीर की वादियों में खेलना और आयोजन का अनुभव बेहद सुखद रहा। उन्होंने बिहार सरकार द्वारा बनाए गए भव्य स्टेडियम की भी प्रशंसा की और कहा कि इससे स्थानीय खेल प्रतिभाओं को लाभ मिलेगा। जूनियर नेशनल्स के लिए तैयार: हरियाणा कबड्डी टीम के मुख्य कोच गुरबाज सिंह ने कहा कि हमारी टीम किसी भी चुनौती से निपटने में सक्षम है। यह जीत जूनियर नेशनल्स की दिशा में हमारा पहला कदम है। बिहार ने पहली बार इतने बड़े आयोजन की मेजबानी की, लेकिन व्यवस्था शानदार रही। इसके लिए बिहार सरकार बधाई की पात्र है। पिछले वर्ष कांस्य पदक जीतने वाली हरियाणा की टीम ने इस बार स्वर्ण पर कब्जा किया और अब उसका अगला लक्ष्य नेहरू कप, शास्त्री कप और एमसीसी गोल्ड कप जैसी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के ज़रिए जूनियर नेशनल टीम में स्थान पक्का करना है। भारतीय खेल प्राधिकरण के परफॉर्मेंस निदेशक पीयूष कुमार दुबे ने बताया कि खेलो इंडिया गेम्स ने देश को कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं। शारदानंद तिवारी जैसे खिलाड़ी खेलो इंडिया से निकलकर आज जूनियर भारतीय टीम के कप्तान बने हैं। पिछले दो वर्षों में इन खिलाड़ियों को यूरोप में प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धा का अवसर मिला है, जिससे उनके खेल में निखार आया है। इस बार भी कई खिलाड़ियों की नजरें जूनियर राष्ट्रीय टीम में चयन पर टिकी हैं। लड़कों के ब्रॉन्ज मुकाबले में पंजाब ने ओडिशा को हराया: ब्रॉन्ज पदक मुकाबलों में भी जबरदस्त रोमांच रहा। लड़कों के ब्रॉन्ज पदक मुकाबला पंजाब और ओडिशा के बीच खेला गया। मैच अंतिम क्षणों तक बराबरी पर चल रहा था, लेकिन पंजाब के कप्तान ने निर्णायक गोल करते हुए स्कोर 4-3 किया और टीम को ब्रॉन्ज पदक दिलाया। पंजाब की टीम ने पूरे मैच में जबरदस्त समन्वय और जुझारूपन दिखाया। पंजाब के कप्तान ने कहा कि हमने अपने कप्तानी खेल से टीम को जीत की ओर लिया। यह टीम की लगातार मेहनत का नतीजा है। मध्य प्रदेश ने हरियाणा को 3-0 से हराकर जीता ब्रॉन्ज पदक: मेजबान मध्य प्रदेश ने लड़कियों के ब्रॉन्ज पदक मुकाबले में हरियाणा को 3-0 से करारी शिकस्त दी। शुरुआत से ही मध्य प्रदेश की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और विरोधी टीम को वापसी का मौका नहीं दिया। पदक विजेताओं की सूची: लड़कियां - हॉकी गोल्ड: ओडिशा (शूटआउट में 3-1) सिल्वर : झारखंड ब्रॉन्ज : मध्य प्रदेश (3-0 से हरियाणा को हराकर) लड़के - हॉकी गोल्ड : हरियाणा (1-0 से उत्तर प्रदेश को हराकर) सिल्वर : उत्तर प्रदेश ब्रॉन्ज : पंजाब (4-3 से ओडिशा को हराकर)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।