Severe Heatwave Causes Discomfort Maximum Temperature Reaches 36 C गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, पेयजल संकट ने रुलाया, Vikasnagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsSevere Heatwave Causes Discomfort Maximum Temperature Reaches 36 C

गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, पेयजल संकट ने रुलाया

भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। स्कूल के बच्चे तपती धूप में घर लौटने में मुश्किल महसूस कर रहे हैं। रविवार को विकासनगर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्म हवा के चलते...

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरSun, 18 May 2025 03:52 PM
share Share
Follow Us on
गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, पेयजल संकट ने रुलाया

भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। दोपहर से लेकर शाम तक लू चलने से सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। धूप और लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोगों को मुंह पर कपड़ा बांधना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है, जो तपती दोपहरी में स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौटते हैं। रविवार को विकासनगर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गर्मी अब चरम पर पहुंचने लगी है। हर दिन तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। पहले अधिकतम तापमान में वृद्धि रही तो अब न्यूनतम तापमान भी बढ़ने लगा है।

इससे रात में भी लोगों को सुकून नहीं मिल पा रहा है। सुबह से लेकर रात तक भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। भोर पहर ही राहत रहती है और उसके बाद पूरे दिन गर्मी से लोगों का परेशान होना पड़ता है। रविवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। बादल नहीं होने से धूप के तेवर बहुत तल्ख रहे। आलम यह रहा कि सुबह 10 बजे से ही गर्म हवा चलने लगी। इससे लोगों को छाया और ठंडे पानी का सहारा लेना पड़ा। दोपहर में आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चली। इससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बाजारों में भी दोपहर के समय भीड़ नदारद रही। कृषि विज्ञान केंद्र ढ़करानी के वैज्ञानिक डॉ. संजय राठी ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वातावरण में आर्द्रता 19 फीसद रही। आगामी 24 घंटे में पछुवादून में मौसम शुष्क बने रहने और औसत हवा सामान्य से तेज गति से आगे भी पश्चिमी चलने के आसार हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।