खेलो इंडिया : राजगीर में हॉकी का मैच देखकर उत्साहित हुए बच्चे
खेलो इंडिया : राजगीर में हॉकी का मैच देखकर उत्साहित हुए बच्चे खेलो इंडिया : राजगीर में हॉकी का मैच देखकर उत्साहित हुए बच्चे

खेलो इंडिया : राजगीर में हॉकी का मैच देखकर उत्साहित हुए बच्चे फोटो: खेल 03 : राजगीर स्पोर्ट्स क्लब में हॉकी प्रतियोगिता देखते उत्साहित छात्र-छात्राएँ। राजगीर, निज संवाददाता। राजगीर के खेल परिसर में मंगलवार को अलग ही उत्साह का माहौल था। मौका था खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत आयोजित हॉकी प्रतियोगिता का, लेकिन इस बार मैदान से ज़्यादा दर्शक दीर्घा में रौनक देखने लायक थी। छोटे-छोटे बच्चों और युवाओं की भारी भीड़ हॉकी का रोमांच देखने के लिए उमड़ी थी। स्थानीय छात्र रमेश कुमार ने कहा कि मैं भी हॉकी खेलना चाहता हूँ। यहाँ का माहौल देखकर मन में जोश आ गया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खेल को बढ़ावा देने की दूरदृष्टि का ही नतीजा है कि आज बिहार में खेल सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक बदलाव का प्रतीक बन चुका है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स ने राज्य के बच्चों में एक नई उम्मीद और प्रेरणा का संचार किया है। राजगीर स्पोर्ट्स क्लब में चल रहे हॉकी मैच के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे बच्चों की आँखों में चमक और उत्साह साफ झलक रहा था। जैसे ही मैदान पर कोई गोल होता, उनकी तालियों की गड़गड़ाहट पूरे परिसर में गूंज उठती। यह नज़ारा बता रहा था कि ये बच्चे अब सिर्फ दर्शक बनकर नहीं रहना चाहते, बल्कि खुद भी मैदान पर उतरकर खेल का हिस्सा बनना चाहते हैं। बच्चों में खिलाड़ियों के साथ सेल्फी लेने का भी खूब क्रेज दिखा, जिससे उनका उत्साह और बढ़ गया था। छोटे बच्चों से लेकर किशोरों तक, अब खेलों को सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक करियर के रूप में भी देखने लगे हैं। यह आयोजन न केवल राज्य के खेल के भविष्य को नया आकार दे रहा है, बल्कि पूरे देश को यह संदेश दे रहा है कि जब सरकार, समाज और युवा मिलकर काम करते हैं, तो खेल सिर्फ प्रतिस्पर्धा नहीं रह जाते, बल्कि वे अनगिनत लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन जाते हैं। आज राजगीर के हॉकी मैदान पर उमड़ी बच्चों की भीड़ इसी प्रेरणा का जीता-जागता उदाहरण थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।