खगड़िया: अलग-अलग छापेमारी में लूटकांड के अभियुक्त सहित दो गिरफ्तार
बेलदौर में पुलिस ने लूटकांड के आरोपित पंकज कुमार और विकास कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पंकज पर एक वर्ष पहले कुर्बन पंचायत में हुई लूट में शामिल होने का आरोप है, जबकि विकास को शराब...

बेलदौर, एक संवाददाता। पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर लूटकांड के आरोपित सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त महिनाथनगर गांव के संजय शर्मा के पुत्र पंकज कुमार एवं बेलदौर नगर पंचायत के उमेश शर्मा के पुत्र विकास कुमार बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी संजय शर्मा के पुत्र पंकज कुमार के विरुद्ध बेलदौर थाना कांड संख्या 22/2024 में लूट करने का मामला दर्ज था। उस पर एक वर्ष पहले कुर्बन पंचायत के ददरौजा गांव की ओर हुई लूट में संलिप्त होने का आरोप था। जिसमें पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
जबकि बेलदौर नगर पंचायत निवासी उमेश शर्मा के पुत्र विकास कुमार को दूसरी बार शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इधर थानाध्यक्ष परशुराम कुमार सिंह ने बताया कि फरार अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।