Farmers Protest for Blood Donation Support on Baba Mahendra Singh Tikait s Death Anniversary लोनी उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर किसानों ने छह घंटे धरना दिया , Ghaziabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsFarmers Protest for Blood Donation Support on Baba Mahendra Singh Tikait s Death Anniversary

लोनी उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर किसानों ने छह घंटे धरना दिया

लोनी तहसील में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर छह घंटे धरना दिया। किसानों ने सैनिकों के लिए रक्तदान हेतु सरकारी सहायता मांगी। अधिकारियों ने सहयोग...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादThu, 15 May 2025 11:21 PM
share Share
Follow Us on
लोनी उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर किसानों ने छह घंटे धरना दिया

लोनी। लोनी तहसील में उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को हवन कर छह घंटे धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने अधिकारी से बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर देश के सैनिकों के लिए रक्तदान करने के लिए सरकारी सहायता मांगी थी। अधिकारियों के द्वारा किसानों का सहयोग करने के आश्वासन पर किसान वापस लौट गए। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी बिल्लू प्रधान ने बताया कि गुरुवार को किसानों के हितैषी बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि थी। इस अवसर पर किसानों ने लोनी के प्रशासनिक अधिकारियों से आवास विकास स्थित किसानों के धरना स्थल पर सैनिकों के लिए रक्तदान करने के लिए सरकारी सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की थी।

आरोप है कि अधिकारी ने किसान संगठन को सबक सिखाने की बात कही। जिससे नाराज किसान दोपहर 12 बजे तहसील कार्यालय पर उपजिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे और बाबा का चित्र लगाकर हवन करने बैठ गए। किसानों ने हवन करने के बाद उपजिलाधिकारी से रक्तदान करने की बात कहीं। जिस पर उपजिलाधिकारी ने किसानों को बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा चौधरी साहब की पुण्यतिथि पर रक्तदान के लिए जिले में कैप का आयोजन किया गया है। उपजिलाधिकारी राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि किसानों ने दो दिन पहले मौखिक रूप से रक्तदान के लिए सहायता उपलब्ध कराए जाने की मांग की थी। जिस पर उन्होंने किसानों से पत्र के माध्यम से सूचना देने की बात कहीं। लेकिन किसानों ने कोई पत्र उपलब्ध नहीं कराया था। आज रक्तदान करने की मांग पर किसानों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी से वार्ता कर किसी अन्य दिन सरकारी सहायता उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया। जिस पर किसान वापस लौट गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।