Congress Celebrates Dr B R Ambedkar s 134th Birth Anniversary with Dedication सुपौल : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ भीमराव आम्बेडकर की जयंती मनाई, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsCongress Celebrates Dr B R Ambedkar s 134th Birth Anniversary with Dedication

सुपौल : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ भीमराव आम्बेडकर की जयंती मनाई

सरायगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष महेश पांडे की अध्यक्षता में कार्यक्रम में अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 14 April 2025 05:55 PM
share Share
Follow Us on
सुपौल : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ भीमराव आम्बेडकर  की जयंती  मनाई

सरायगढ़ निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भपटियाही बाजार मे संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 134 वे जयंती कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष महेश पांडे के अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ भीमराव अंबेडकर के तेल चित्र पर फूलमाला चढ़ाकर माल्यार्पण किया तथा उनके मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष महेश पांडे ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर वकील होने के साथ-साथ अर्थशास्त्री और महान समाज सुधारक भी थे। उन्होंने छुआछूत और जातीय भेदभाव के खिलाफ आंदोलन चलाया। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का वास्तुकार भी माना जाता है। वह भारत के संविधान के मसौदा समिति के अध्यक्ष थे। उन्होंने समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय पर आधारित संविधान की नींव रखी। डॉ अंबेडकर के जयंती के मौके पर जितेंद्र यादव, सावित्री देवी, सुदेश्वर यादव, मोतीराम अभिनव कुमार मेहता कृष्ण मोहन पासवान मो. अजमत, मो. तजमुल हुसैन, कपिलेश्वर राम, सूर्य नारायण राम, महेंद्र यादव, जयप्रकाश ठाकुर, सीताराम राम, जगमाया देवी, रामू ठाकुर, महावती देवी, लालपरी देवी, आनंद प्रसाद सिंह, राजकुमार विश्वास सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।