तुरकौलिया में एक महिला से उच्चकों ने झांसा देकर 49 हजार रूपये उड़ाये
तुरकौलिया में एक महिला को ठगों ने झांसा देकर 49 हजार रुपए ठग लिए। महिला ने बैंक से पैसे निकालने के बाद दो युवकों द्वारा ठगी का शिकार हुई। ठगी के बाद महिला और उसकी पुत्री परेशान हो गईं। पुलिस सीसीटीवी...
तुरकौलिया, निसं.। स्टेट बैंक शाखा तुरकौलिया से रूपया निकासी कर बाजार की ओर जा रही एक महिला को झांसा देकर दो उच्चकों ने मंगलवार को 49 हजार रुपए ठग लिया है। पीड़ित महिला कोटवा थाना के फतुहा गांव के हरिशंकर ठाकुर की पत्नी बबीता देवी है। ठगी के बाद महिला व उसकी पुत्री का रोरोकर बुरा हाल है। पीड़ित महिला बबीता ने बताई की वह समूह से कर्ज लिया था। जिसकी राशि बैंक से निकालने अपने पुत्री सिमरिता कुमारी के साथ टेंपो से घर से स्टेट बैंक तुरकौलिया आई। बैंक से 49 हजार रूपया लेकर निकली। पीछे पीछे दो युवक थे। बैंक से कुछ ही दूरी पर आने के बाद वे दोनों कागज का बड़ा बंडल थामा कर 49 हजार रूपया लेकर भाग गए। बंडल के ऊपर एक पांच सौ रुपए का नोट था। जबकि उसके नीचे रूपया के साइज का कागज का लुगदी था। जब मां बेटी रुमाल खोलकर देखी तो उसमें कागज था। वे रोने चल्लिाने लगी। तबतक बहुत विलम्ब हो चुका था। दोनों उचक्के फरार थे। मामले में ठगी के शिकार महिला ने थाना में आवेदन दी है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया है कि बैंक के सीसीटीवी कैमरा को देखा जा रहा है। जिससे उच्चकों की पहचान कर पकड़ा जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।