Women s Dialogue Program Empowers Local Women in Bihar महिलाओं की आकांक्षाओं से रूबरू हुए जीविकाकर्मी, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsWomen s Dialogue Program Empowers Local Women in Bihar

महिलाओं की आकांक्षाओं से रूबरू हुए जीविकाकर्मी

बीहट में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने जीविका से जुड़कर अपने जीवन में आए बदलावों के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में सड़कों, स्वास्थ्य सेवाओं और जीविका भवन की जरूरतों को भी उठाया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायWed, 14 May 2025 08:14 PM
share Share
Follow Us on
महिलाओं की आकांक्षाओं से रूबरू हुए जीविकाकर्मी

बीहट। महिला संवाद कार्यक्रम के जरिये महिलाओं की आकांक्षाओं से जीविकाकर्मी रूबरू हुए। बुधवार को बरौनी की नींगा पंचायत के दो ग्राम संगठन में महिला संवाद का कार्यक्रम हुआ। युग संकुल के मेहरबान तथा उड़ान ग्राम संगठन में हुए महिला संवाद कार्यक्रम में जहां एक ओर महिलाओं ने जीविका से जुड़कर उनके जीवन में आये बदलाव की कहानी कही। वहीं दूसरी ओर ग्राम संगठन के जरूरत की चीजों को उठाया गया। सड़क, जीविका भवन, प्रकाश तथा स्वास्थ्य सेवा दुरूस्त करने की मांग महिलाओं के द्वारा की गई। बीपीएम मोनिका कुमारी ने बताया कि गुरुवार को बथौली पंचायत के बंधन तथा देवी ग्राम संगठन पर महिला संवाद का कार्यक्रम होना है।

बीपीएम ने बताया कि महिलाओं की आकांक्षाओं को ऑनलाइन अपलोड किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।