Severe Heatwave in Banka Maximum Temperature Reaches 40 C Hospitals Overwhelmed सता रही तीखी धूप व उसम वाली गर्मी, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsSevere Heatwave in Banka Maximum Temperature Reaches 40 C Hospitals Overwhelmed

सता रही तीखी धूप व उसम वाली गर्मी

42 डिग्री पहुंचा तापमान, लोग बेहाल 42 डिग्री पहुंचा तापमान, लोग बेहाल - लोग हो रहे लू के शिकार - डॉक्टर ने एहतियात बरतने की दी सलाह बांका। हिन्दुस्तान

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाFri, 16 May 2025 06:18 AM
share Share
Follow Us on
सता रही तीखी धूप व उसम वाली गर्मी

बांका, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सुबह नौ बजते ही गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में दुबकने को विवश हो जाते हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब रही। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि लोगों को 42 डिग्री जैसा गर्मी फील हुआ। बढ़ती गर्मी को देखते हुए एक ओर जहां जिला प्रशासन ने सभी सरकारी व निजी विद्यालय को सुबह 11:00 बजे तक ही संचालित करने का निर्देश दिया है। वहीं दूसरी ओर दोपहर होते ही ऐसा मालूम पड़ता है जैसे सूर्य सर के ऊपर आ गया हो। बढ़ती गर्मी से आमलोग काफी परेशान हो रहे हैं।

रास्ते चलते छाव की तलाश करते हैं। दोपहर के वक्त शहर की सड़कें भीषण गर्मी की वजह से सुनसान दिखने लगती है। वहीं अति आवश्यक कार्य से ही लोग दोपहर के वक्त घर से निकलते हैं। मौसम विभाग की माने तो उनका कहना है कि तापमान में फिलहाल गिरावट नहीं आएगी। भीषण गर्मी में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। सदर अस्पताल में ओपीडी में रोजाना 400 से 500 मरीज पहुंच रहे है। यह संख्या कभी इससे भी ऊपर पहुंच जाती है। इसमें ज्यादातर मरीज उल्टी-दस्त के मरीज होते है। गुरुवार को दोपहर 12 बजे तक करीब 300 मरीज अस्पताल आए थे। वहीं 14 मई को 280 मरीज और 13 मई को करीब 439 मरीज आए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।