BJP Announces New Social Media Committees in Sikti Assembly अररिया: सिकटी विधान सभा के मंडल में सोशल मीडिया के संयोजक व सह संयोजक घोषित, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsBJP Announces New Social Media Committees in Sikti Assembly

अररिया: सिकटी विधान सभा के मंडल में सोशल मीडिया के संयोजक व सह संयोजक घोषित

भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक नृपेन्द्र कुमार सिंह ने सिकटी विधानसभा के विभिन्न मंडलों के सोशल मीडिया कमिटी का गठन किया है। गौरव सिंह को सोशल मीडिया संयोजक और रिषिक कुमार सिंह को सह संयोजक बनाया गया...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 13 May 2025 06:11 PM
share Share
Follow Us on
अररिया: सिकटी विधान सभा के मंडल में सोशल मीडिया के संयोजक व सह संयोजक घोषित

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक नृपेन्द्र कुमार सिंह ने जिले के सिकटी विधान सभा के विभिन्न मंडल सोशल मीडिया कमिटी की घोषणा कर दी है। सिकटी विधान सभा सोशल मीडिया संयोजक गौरव सिंह व सह संयोजक रिषिक कुमार सिंह को बनाया है। वहीं कुर्साकांटा उत्तरी मंडल के संयोजक अजय कुमार सिंह व सह संयोजक संतोष कुमार साह, दक्षिणी मंडल संयोजक विजेन्द्र कुमार मंडल व सह संयोजक मोनू झा को बनाया गया है। इसी तरह बरदाहा मंडल के संयोजक छोटू कुमार झा व सहसंयोजक शुभम कुमार आनन्द, सिकटी मंडल के संयोजक मनीष राय व सह संयोजक शिव नाराण मंडल और कालियागंज मंडल संयोजक राज कुमार विश्वास व सह संयोजक योगेन्द्र पंडित को बनाया गया है।

संयोजक व सह संयोजक बनाये जाने पर आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल, सांसद प्रदीप कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा व सोशल मीडिया संयोजक नृपेन्द्र कुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।