भारत मोबिलिटी शो में पुरानी रोल्स रॉयस फैंटम सबसे महंगी कार बनी, ग्राहकों को कर रही अट्रैक्ट
- प्रगति मैदान में चले रहे मोबिलिटी एक्सपो में 2018 मॉडल की रोल्स रॉयस फैंटम-8 सबसे महंगी कार बनी हुई है। इसकी कीमत 8.99 करोड़ रुपए है। कुल 12700 किलोमीटर चली यह कार बिग बॉय टॉयज कंपनी की प्रदर्शनी में लगी है।

प्रगति मैदान में चले रहे मोबिलिटी एक्सपो में 2018 मॉडल की रोल्स रॉयस फैंटम-8 सबसे महंगी कार बनी हुई है। इसकी कीमत 8.99 करोड़ रुपए है। कुल 12700 किलोमीटर चली यह कार बिग बॉय टॉयज कंपनी की प्रदर्शनी में लगी है। इसके नए मॉडल की कीमत लगभग 16 करोड़ है। चलिए इसके बारे में जानते हैं।
रोल्स रॉयस फैंटम की खास बातें
> 12, 6.75 लीटर इंजन लगा है। ये 8 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है और पिछले पहियों में पावर सप्लाई करता है।
> 5.4 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।
> लेजर लाइज टेक्नोलॉजी 600 मीटर तक रोशनी दे सकती है।
> इसमें फोर व्हील स्टीयरिंग टेक्नोलॉजी दी है। इस सिस्टम से कार को बहुत कम जगह में भी मोड़ा जा सकता है।
कंपनी के सेल्स प्रमुख विजय दहिया ने बताया कि प्रदर्शनी में पुरानी कारें मौजूद हैं। इनमें रोल्स रॉयस के अलावा आरएसक्यू-8 जैसी गाड़ियां भी मौजूद हैं। सबसे अधिक लोग रोल्स रॉयस को देखना चाहते हैं। रोल्स रॉयस की साल 2022 मॉडल फैंटम-8 कार भी मौजूद है। इसकी कीमत 11.99 करोड़ रुपए है। रोल्स रॉयस की यह कार दुनिया में सबसे कम शोर करने वाली कारों में शामिल है। 100 किलोमीटर की स्पीड पर चलने पर भी केबिन में नौ डेसिबल से अधिक आवाज नहीं आती।
आम लोगों की एंट्री से बढ़ गई भीड़
17 जनवरी को शुरू हुए मोबिलिटी एक्सपो में शुरूआती दो दिन आम लोगों के लिए प्रवेश नहीं खोला गया था। रविवार को तीसरे दिन आम लोगों को प्रवेश दिया गया। पहले ही दिन जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। अवकाश होने की वजह से नौकरीपेशा, स्कूल-कॉलेज के छात्र भी एक्सपो में पहुंचे थे। हॉल नंबर-6 में सबसे ज्यादा ग्राहक पहुंचे। यहां पोर्शे, बीएमडब्ल्यू और बीवाईडी समेत कई बड़ी कंपनियों की कारें और दोपहिया वाहनों की प्रदर्शनी लगी थी। भीड़ बढ़ने पर सुरक्षाकर्मियों को प्रवेश रोकना पड़ा।
मेट्रो स्टेशन पर भी जबरदस्त भीड़
आमतौर पर रविवार को यात्रियों की संख्या सबसे कम रहती है, लेकिन मोबिलिटी एक्सपो की वजह से सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर भीड़ इतनी ज्यादा थी कि यात्रियों और उनके सामानों की सुरक्षा जांच करने के लिए तीन स्कैनर एक साथ चलाने पड़े। वैशाली, कौशांबी, आनंद विहार, लक्ष्मी नगर समेत उन अन्य स्टेशनों पर भी भीड़ रही जहां से लोग एक्सपो में जाने के लिए मेट्रो में सवार हो रहे थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।