New BYD e7 Sedan Teased Ahead Of Launch with 520 KM Range BYD ला रहा अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज पर 520Km तक दौड़ेगी; जानिए फीचर्स की डिटेल, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़New BYD e7 Sedan Teased Ahead Of Launch with 520 KM Range

BYD ला रहा अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज पर 520Km तक दौड़ेगी; जानिए फीचर्स की डिटेल

  • इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में चीनी कंपनी BYD लगातार बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। अपने अफॉर्डेबल और दमदार रेंज वाले मॉडल की दम पर उसने ग्लोबली टेस्ला को भी पीछे छोड़ दिया है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानThu, 3 April 2025 09:47 AM
share Share
Follow Us on
BYD ला रहा अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज पर 520Km तक दौड़ेगी; जानिए फीचर्स की डिटेल

इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में चीनी कंपनी BYD लगातार बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। अपने अफॉर्डेबल और दमदार रेंज वाले मॉडल की दम पर उसने ग्लोबली टेस्ला को भी पीछे छोड़ दिया है। कंपनी की लिस्ट में कई मॉडल शामिल होने वाले हैं। इसमें से एक e7 मिड-साइज सेडान है। BYD ने e7 की कुछ फोटोज जारी की हैं, जो इसके एक्सटीरियर को दिखा रही हैं। इस व्हीकल को देखते हुए हम चाहते हैं कि यह BYD की भारतीय लाइनअप का भी हिस्सा हो।

सील सेडान के समान दिखने वाले ओसियन डिजाइन को पैक करते हुए नई BYD e7 में कुछ ऐसी विशेषताए हैं, जो आमतौर पर अफॉर्डेबल कारों में देखी जाती हैं। उदाहरण के लिए, BYD e7 में सील सेडान के साथ उपलब्ध फ्लश डोर हैंडल के बजाय पारंपरिक डोर हैंडल हैं। ऑप्शनल स्टील व्हील की उपलब्धता भी कम लागत की तरफ इशारा करती है। इसकी तुलना में BYD सील सेडान स्पोर्टी 19-इंच डुअल-टोन एलॉय व्हील के साथ पेश की जाती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
BYD Seal

BYD Seal

₹ 41 - 53 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.99 - 23.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch

Tata Punch

₹ 6.2 - 10.32 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 8 - 15.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Seltos

Kia Seltos

₹ 11.13 - 20.51 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:इन 10 पॉपुलर कारों का Ghibli अवतार भी चुरा लेगा आपका दिल; देखें फोटोज

BYD e7 सेडान के साथ कई अन्य ऑप्शनल फीचर्स उपलब्ध हैं। उदाहरण के लिए, यूजर बिना सनरूफ वाला वैरिएंट या सिंगल-पैन सनरूफ वाला वैरिएंट चुन सकते हैं। कुछ अन्य फीचर्स जैसे रियर कैमरा और IRVM भी ऑप्शनल हैं। ये ऑप्शन इस संभावना को और पुख्ता करते हैं कि e7 सेडान सील सेडान का कम लागत वाला विकल्प हो सकता है।

चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MIIT) के साथ e7 सेडान के लिए BYD की रेगुलेटरी फाइलिंग ने कुछ विशिष्टताओं का खुलासा किया है। डायमेंशन के अनुसार, e7 सेडान 4,780 मिमी लंबी, 1,900 मिमी चौड़ी और 1,515 मिमी ऊंची है। सेडान का व्हीलबेस 2,820 मिमी है। सील सेडान के डायमेंशन के बराबर जो 4,800 मिमी लंबी, 1,875 मिमी चौड़ी, 1,460 मिमी ऊँची है और इसका व्हीलबेस 2,920 मिमी है।

ये भी पढ़ें:इस कार का सिंहासन हिलने का नाम नहीं ले रहा, 1.94 लाख लोगों ने खरीद डाला

जबकि BYD e7 का फ्रंट फेसिया सील सेडान से काफी मिलता-जुलता है, लेकिन ऐसा लगता है कि इसमें स्पोर्टी लाइटिंग एलिमेंट्स नहीं हैं। बंपर सेक्शन और साइड बॉडी पैनलिंग में भी बदलाव देखे जा सकते हैं। BYD e7 सेडान दो वैरिएंट में उपलब्ध होगी। एक 48-kWh लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी पैक के साथ और दूसरा 57.6 kWh यूनिट के साथ। CLTC मानकों के अनुसार, इनकी रेंज क्रमशः 450Km और 520Km होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।