मारुति ने इस छोटी SUV को भी कर दिया महंगा, देखें अपडेटेट प्राइस लिस्ट; बन चुकी देश की नंबर-1 कार
मारुति सुजुकी ने अपनी फ्रोंक्स SUV को महंगा कर दिया है। फ्रोंक्स फरवरी 2025 में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी रह चुकी है।

मारुति सुजुकी ने मार्च 2025 से अपने सभी मॉडल की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। जिसके बाद से कंपनी धीरे-धीरे अपने मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है। कंपनी ने फ्रोंक्स की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। कंपनी ने फ्रोंक्स की कीमत में 2,500 रुपए का इजाफा किया है। इसके बाद फ्रोंक्स की नई एक्स-शोरूम कीमतें 7.54 लाख रुपए से 13.06 लाख रुपए के बीच हो चुकी हैं। नई कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं। इससे पहले कंपनी ने फ्रोंक्स की कीमतों में 5,500 रुपए का भी इजाफा किया था। बता दें कि फरवरी 2025 में फ्रोंक्स देश की नंबर-1 कार रह चुकी है।
मारुति फ्रोंक्स SUV की नई एक्स-शोरूम कीमतें | |
वैरिएंट | कीमत |
सिग्मा MT | 7,54,500 |
डेल्टा MT | 8,40,500 |
सिग्मान CNG | 8,49,500 |
डेल्टा प्लस | 8,80,500 |
डेल्टा AGS | 8,90,500 |
डेल्टा प्लस (O) | 8,96,000 |
डेल्टा प्लस AGS | 9,30,500 |
डेल्टा CNG | 9,35,500 |
डेल्टा प्लस (O) AGS | 9,46,000 |
डेल्टा प्लस DiTC | 9,75,500 |
जेटा MT | 10,58,500 |
अल्टा MT | 11,50,500 |
जेटा AT | 11,98,500 |
अल्फा AT | 12,90,500 |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Toyota Urban Cruiser Taisor
₹ 7.74 - 13.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Sonet
₹ 8 - 15.7 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Nissan Magnite
₹ 6.14 - 11.76 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Exter
₹ 6.21 - 10.51 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch
₹ 6.2 - 10.32 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Renault Kiger
₹ 6.1 - 11.23 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मारुति फ्रोंक्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
मारुति फ्रोंक्स में 1.0-लीटर टर्बो बूस्टरजेट इंजन मिलता है। ये 5.3-सेकेंड में 0 से 60km/h की स्पीड पकड़ लेता है। इसके अलावा इसमें एडवांस्ड 1.2-लीटर K-सीरीज, डुअल जेट, डुअल VVT इंजन मिलता है। ये इंजन स्मार्ट हाइब्रिट टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इन इंजन को 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पैडल शिफ्टर से जोड़ा गया है। इसमें ऑटो गियर शिफ्ट का ऑप्शन भी मिलता है। इसका माइलेज 22.89km/l है। मारुति फ्रोंक्स की लंबाई 3995mm, चौड़ाई 1765mm और ऊंचाई 1550mm है। इसका व्हीलबेस 2520mm है। इसमें 308 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।
फीचर्स के बात करें तो इसमें हेड-अप डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, 16-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील, डुअल-टोन एक्सटीरियर कलर, वायरलेस चार्जर, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में कलर्ड MID, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर की सीट, रियर AC वेंट्स, फास्ट USB चार्जिंग पॉइंट, कनेक्टेड कार फीचर्स, रियर व्यू कैमरा और 9-इंच का टचस्क्रीन जैसे फीचर्स मिलेंगे। ये एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करेगा।
सेफ्टी के लिए इसमें डुअल एयरबैग के साथ साइड एंड कर्टेन एयरबैग, रियर व्यू कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, रिवर्स पार्किंग सेंसर, 3-पॉइंट ELR सीट बेल्ट, रियर डिफॉगर, एंटी थेप्ट सिक्योरिटी सिस्टम, ISOFIX चाइल्ड सीट जैसे फीचर्स मलिते हैं। वहीं, डुअल एयरबैग, EBD के साथ ABS, ESP, हिल-होल्ड असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर, लोड-लिमिटर के साथ सीटबेल्ट प्री-टेंशनर, सीटबेल्ट रिमाइंडर सिस्टम, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज पॉइंट और स्पीड अलर्ट जैसे सेफ्टी स्टैंडर्ड फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा चुनिंदा वैरिएंट में 360-डिग्री कैमरा, साइड और कर्टेन एयरबैग, रिवर्स पार्किंग कैमरा और एक ऑटो-डिमिंग IRVM मिलता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।