Tragic Accident in Delhi Two Laborers from Munger Die Due to Collapsed Wall दो की दिल्ली में मौत के बाद परिजन कर रहे चित्कार, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsTragic Accident in Delhi Two Laborers from Munger Die Due to Collapsed Wall

दो की दिल्ली में मौत के बाद परिजन कर रहे चित्कार

मुंगेर के तौफिर करारी टोला और चांय टोला के दो मजदूर, निरंजन यादव और प्रभू यादव, की दिल्ली के नबी करीम में निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार ढहने से मौत हो गई। तेज आंधी और बारिश के बीच यह घटना हुई। दोनों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरSun, 18 May 2025 03:37 AM
share Share
Follow Us on
दो की दिल्ली में मौत के बाद परिजन कर रहे चित्कार

मुंगेर, निज संवाददाता । सदर प्रखंड क्षेत्र के मय पंचायत अंतर्गत तौफिर करारी टोला निवासी 45 वर्षीय निरंजन यादव और चांय टोला निवासी 50 वर्षीय प्रभू यादव नामक दो मजदूर की मौत दिल्ली के नबी करीम में निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार ढहने से हो गई। तेज आंधी व पानी के बीच अचानक दीवार ढहने से काम कर रहे दोनों मजदूर की मौत हो गई। दोनों के मौत की खबर शनिवार की अपराह्न मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत मजदूर की पत्नी व बच्चों के चित्कार से गांव का माहौल गमगीन बना है। सूचना मिलने पर मुखिया प्रतिनिधि विकास कुमार यादव दोनों मृतकों के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

करारी टोला निवासी मदन यादव का पुत्र निरंजन यादव छह भाई बहन में सबसे बड़ा था। पत्नी सहित 3 पुत्र और 3 पुत्री को घर पर छोड़ एक सप्ताह पहले ही कमाने के लिए परदेश जाने की बात कह कर निकला था। वहीं चांयटोला मय निवासी छट्ठू यादव का पुत्र 50 वर्षीय प्रभु यादव पिछले कई महीने से परदेश में रह कर मजदूरी करता था। प्रभू यादव की पत्नी व बच्चे सहित परिवार के सभी सदस्य गांव पर ही रहते थे। प्रभू यादव की मौत के बाद पत्नी अनिता देवी के अलावा 3 पुत्र और एक पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल है। मुखिया प्रतिनिधि विकास यादव शनिवार की शाम दोनों मृत मजदूर के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।